{"_id":"59aa706c4f1c1bf3278b4e2b","slug":"interesting-photos-of-eid-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा से जुड़ी रोचक तस्वीरें और किस्से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा से जुड़ी रोचक तस्वीरें और किस्से
Sat, 02 Sep 2017 05:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 02 Sep 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
eid festival jaipur
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) पूरे जोर-शोर से मनाया गया। हम यहां आपको ईद से जुड़ी अलग-अलग रोचक तस्वीरें और किस्से बताते हैं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में ईद की मुख्य नमाज ईदगाह में अदा की गई। यहां सुबह साढ़े आठ बजे चीफ काजी ने नमाज अदा करवाई। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
एकजुटता का ऐसे दिया संदेश
2 of 5
eid festival jaipur
- फोटो : amar ujala
जयपुर के ईदगाह में आज हर ओर नमाजियों की एकजुटता ही दिखाई दीं। सभी ने पूरे अनुशासन में रहकर खुदा की बारगाह में नमाज अदा की। इस दौरान यहां मुस्लिम समाज के लोगों की इतनी भीड़ रही कि सड़क भी दिखाई नहीं दे रही थी। हर कोई ईद की नमाज का ये नजारा देखकर दंग रह गया।
दूध-जलेबी खाता है ये बकरा
3 of 5
बग्घी में जुता रहबर
- फोटो : amar ujala
अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के खादिम सैयद अब्दुल गनी गुर्देजी 1963 से घर मे बकरे पालकर कुर्बानी के लिए तैयार करते हैं। इस बार वे राजस्थानी देशी मारवाड़ी नस्ल का बकरा मकराना से एक साल पहले 35 हजार रुपए में खरीदकर लाए। रहबर नाम का ये बकरा रोजाना सुबह 1 किलो दूध-जलेबी, दोपहर में 20 रुपए का चारा और 1 किलो चने की दाल खाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्नती दरवाजे को छूने की मची होड़
4 of 5
जन्नती दरवाजा
अजमेर ख्वाजा की दरगाह में भी आज जन्नती दरवाजा खोला गया। खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने बताया कि यह दरवाजा साल में केवल चार बार ही खोला जाता है। बकरा ईद पर भी ये दरवाजा खोला गया। मन्नत पूरी होने पर मन्नत का धागा खोलने और शुक्राना अदा करने यहां अकीदतमंद की खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
बॉर्डर पर भी दिखा ईद का उत्साह
5 of 5
जैसलमेर में ईद की नमाज
- फोटो : amar ujala
भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित जैसलमेर में भी आज बाजारो में रौनक दिखाई दी। डेडानसर स्थित बड़ी ईदगाह में सभी मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दीं। यहां भी सुबह मेले जैसा माहौल रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।