फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाढ़ पर भारी सेना का हौंसला, तस्वीरों में देखिए जांबाजी

Mon, 31 Jul 2017 02:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 31 Jul 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
indian army continues rescue operations in flood affected area of rajasthan
राहत और बचाव कार्य में जुटी सेना - फोटो : amar ujala
राजस्थान के दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों में लगातार भारी बारिश का कहर जारी है। सेना इन इलाकों में मोर्चा सम्हाले हुए है। उनके हौसले बाढ़ पर भारी पड़ रहे है। देखिए, तस्वीरों में सेना के जवान किस तरह से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। 

 

हजारों की संख्या में लोगों को किया रेस्क्यू

indian army continues rescue operations in flood affected area of rajasthan
प्रभावितों को हैलिकॉप्टर में रेस्क्यू कर ले जाती सेना - फोटो : amar ujala
सेना ने बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए जलोर हजारों लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। सेना के जवान गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचे और वहां पानी में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया और जो लोग सुरक्षित है, उन तक खाद्य सामग्री पहुंचाई। 

रात में भी राहत एवं बचाव कार्य जारी

indian army continues rescue operations in flood affected area of rajasthan
एक बच्ची को रेस्क्यू करते सेना के जवान - फोटो : amar ujala
सेना के जवानों ने लोगों को बचाने के लिए रात-दिन एक कर दिया। रात में भी कई जगह आॅपरेशन चलाकर पानी में फंसे लोगों को बचाया। इन इलाकों में बिजली गुल है, इसके बावजूद वे जैसे-तैसे लोगों को बचा रहे है। उनके इस हौंसले को देख लोग सेना को देवदूत से कम नहीं मान रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में लगाया मेडिकल कैंप

indian army continues rescue operations in flood affected area of rajasthan
सेना द्वारा एक गांव में लगाया गया मेडिकल कैंप - फोटो : amar ujala
प्रभावित इलाकों में मौसमी जनित ​बीमारियां भी फैलने लगी है। ऐसे में सेना की मेडिकल यूनिट ने भी मोर्चा सम्हाल लिया है। उन्होंने प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैम्प लगा रखे हैं, जहां बीमारों को फ्री इलाज किया जा रहा है। सेना अपने साधनों से वहां दवाएं भी पहुंचा रही है। 
विज्ञापन

519 बच्चियों को बचाकर सुपर हीरो बनी सेना

indian army continues rescue operations in flood affected area of rajasthan
भीमराव गर्ल्स हॉस्टल से लड़कियों को रेस्क्यू कर ले जाती सेना - फोटो : amar ujala
जालोर के भैंसवाड़ा में स्थित भीमराव अंबेडकर गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं और टीचर्स के लिए सेना के जवान किसी सुपर हीरो की तरह है। लगातार बारिश के कारण 519 लड़कियों के साथ 3 टीचर्स फंस गई थी। सेना के जवानों ने इन सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed