फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब नन्हे हाथों ने थामे दुश्मन को नेस्तनाबूत करने वाले खतरनाक हथियार...

Mon, 14 Aug 2017 12:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 14 Aug 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
Highly advance weapon show by indian army in exhibition
प्रदर्शनी देखने आए बच्चे

भारतीय सेना का लोहा पूरी दुनिया मानती है। विशेषकर भारतीय ​थल सेना को किसी भी परिस्थिति में रहने और युद्ध करने में माहिर माना जाता है। जयपुर के एसएमएस स्टेडियम के नजदीक आयोजित हो रही प्रदर्शनी में सेना के विशेष हथियार जिसमें मल्टी बैरल रॉकेट लांचर, बैटल टैंक, इंफेंट्री वैपन सिस्टम, एडवांस कम्यूनिकेशन इक्यूपमेंट सहित कई हथियार प्रदर्शित किए गए हैं। यहां बच्चे पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।

असली हथियार देखकर बच्चे तो इनमें खो ही जाते हैं

Highly advance weapon show by indian army in exhibition
हथियार कर रहें है बच्चों को रोमांचित

भारतीय थल सेना को दुनिया में चौथी सबसे बड़ी सेना होने का भी गौरवल हासिल है। आधुनिक हथियारों और सैनिकों की संख्या बूते भारतीय सेना को यह सम्मान हासिल है। आधुनिक हथियारों और सैनिकों की संख्या बूते भारतीय सेना को यह सम्मान हासिल है। हमसे आगे केवल तीन राष्ट्रों की थल सेना है जिसमें यूएसए, चीन और रुस शामिल है।

हथियारों के बारे में बच्चों को पूरी जानकारी देते हैं जवान

Highly advance weapon show by indian army in exhibition
प्रदर्शनी में आधुनिक हथियार

भारतीय सेना की ताकत उसके हथियारों और सैनिकों के जज्बे से है। इसी ताकत का अहसास आम आदमी विशेषकर भारत की नई पीढ़ी कर सके इसके लिए सेना प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन करती है। जिसमें सेना के अत्याधुनिक हथियारों को देखने और उन्हें छूने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे ही नहीं बड़े भी ले रहे हैं ह​थियारों की जानकारी

Highly advance weapon show by indian army in exhibition
लोगों को पसंद आ रही है प्रदर्शनी

थल सेना के इस प्रदर्शनी का मुख्य उददेश्य युवा पीढ़ी को आर्मी ज्वाइन करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत करना भी रहता है। यहां बच्चे को उत्साहित हैं ही, बड़े भी पूरे उत्साह और गर्व से भर जाते हैं।

विज्ञापन

हर साल यहां उमड़ता है जयपुर, छूकर देख सकते हैं हथियार

Highly advance weapon show by indian army in exhibition
टैंक
प्रदर्शनी के दौरान सेना के जवान एक हथियार के बारे में आम लोगों और बच्चों को जानकारी देते हैं। यह प्रदर्शनी हर साल यहां लगती है। बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी इस प्रदर्शनी का इंतजार रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed