फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून में भी सूखे रहने वाले रेगिस्तान में देखें बाढ़ के हालात...

Tue, 18 Jul 2017 02:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 18 Jul 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in jaisalmer creates flood like situation
डाबला की सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
अमूमन मानसून के दौरान भी सूखे रहने वाले भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर में इन्द्रदेव की मेहरबानी लगातार जारी है। सरहदी जिले जैसलमेर सोमवार की शाम अचानक मौसम ने पलटा खाया और झमाझम बारिश से धोरों की धरती तरबतर हो गई।

घरों में घुसा पानी, प्रशासन को भी करनी पड़ी मशक्कत

heavy rainfall in jaisalmer creates flood like situation
घरों में पानी घुसा - फोटो : अमर उजाला
वहीं जिले के डाबला गांव में पानी घरों में घुस गया वहीं प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।

आखिरकार सड़क तोड़कर की गई पानी की निकासी

heavy rainfall in jaisalmer creates flood like situation
सड़क तोड़कर निकाला पानी - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी मौका स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कार्य करते हुए जेसीबी की मदद से सड़क को तोड़कर पानी निकाला गया। डाबला गांव पर नेशनल हाईवे के तहत निर्माण कार्य हुआ है लेकिन पुल में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गांव में हालात बिगड़ गए। वहीं देर रात्रि तक पानी की आवक लगातार जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुई सात इंच बारिश, पानी-पानी हो गया चारों तरफ

heavy rainfall in jaisalmer creates flood like situation
घंटों जमा रहा पानी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीबन 14 किलोमीटर दूर डाबला गांव में सोमवार की देर शाम हुई तेज बारिश के साथ ही पानी का स्तर लगातार बढ़ता गया। बताया गया है कि यहां करीबन 7 इंच बारिश हुई है। मूसलाधार बारिश के चलते हुई पानी की जबरदस्त आवक से पानी घरों में घुस गया। गांव की निचली बस्तियों में हालात बेकाबू होने लगे। 
विज्ञापन

30 मिनट में डेढ़ इंच पानी से धोरों की नगरी हुई तरबतर

heavy rainfall in jaisalmer creates flood like situation
फाइल फोटो
सरहदी जिले जैसलमेर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इन्द्रदेवता की मेहरबानी ने आमजन को गर्मी से राहत प्रदान की। स्वर्णनगरी में महज 30 मिनट में डेढ इंच बारिष दर्ज की गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी नदी-नालों में पानी की आवक से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed