{"_id":"596db4984f1c1b7a3b8b460c","slug":"heavy-rainfall-in-jaisalmer-creates-flood-like-situation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मानसून में भी सूखे रहने वाले रेगिस्तान में देखें बाढ़ के हालात...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून में भी सूखे रहने वाले रेगिस्तान में देखें बाढ़ के हालात...
Tue, 18 Jul 2017 02:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 18 Jul 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डाबला की सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमूमन मानसून के दौरान भी सूखे रहने वाले भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर में इन्द्रदेव की मेहरबानी लगातार जारी है। सरहदी जिले जैसलमेर सोमवार की शाम अचानक मौसम ने पलटा खाया और झमाझम बारिश से धोरों की धरती तरबतर हो गई।
घरों में घुसा पानी, प्रशासन को भी करनी पड़ी मशक्कत
2 of 5
घरों में पानी घुसा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जिले के डाबला गांव में पानी घरों में घुस गया वहीं प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।
आखिरकार सड़क तोड़कर की गई पानी की निकासी
3 of 5
सड़क तोड़कर निकाला पानी
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी मौका स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कार्य करते हुए जेसीबी की मदद से सड़क को तोड़कर पानी निकाला गया। डाबला गांव पर नेशनल हाईवे के तहत निर्माण कार्य हुआ है लेकिन पुल में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गांव में हालात बिगड़ गए। वहीं देर रात्रि तक पानी की आवक लगातार जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
हुई सात इंच बारिश, पानी-पानी हो गया चारों तरफ
4 of 5
घंटों जमा रहा पानी
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीबन 14 किलोमीटर दूर डाबला गांव में सोमवार की देर शाम हुई तेज बारिश के साथ ही पानी का स्तर लगातार बढ़ता गया। बताया गया है कि यहां करीबन 7 इंच बारिश हुई है। मूसलाधार बारिश के चलते हुई पानी की जबरदस्त आवक से पानी घरों में घुस गया। गांव की निचली बस्तियों में हालात बेकाबू होने लगे।
विज्ञापन
30 मिनट में डेढ़ इंच पानी से धोरों की नगरी हुई तरबतर
5 of 5
फाइल फोटो
सरहदी जिले जैसलमेर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इन्द्रदेवता की मेहरबानी ने आमजन को गर्मी से राहत प्रदान की। स्वर्णनगरी में महज 30 मिनट में डेढ इंच बारिष दर्ज की गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी नदी-नालों में पानी की आवक से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।