{"_id":"5a475f964f1c1b4e718bc027","slug":"guru-granth-sahib-taken-to-marriage-venue-sikh-community-showed-heavy-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को होटल में ले जाने पर भड़का सिख समुदाय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को होटल में ले जाने पर भड़का सिख समुदाय
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 30 Dec 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक पांच सितारा होटल में आयोजित एक एनआरआई की शादी के दौरान गुरुग्रंथ साहिब को होटल में ले जाने की बात पर बवाल हो गया। आक्रोशित सिख समुदाय ने होटल परिसर में हंगामा किया।
यह घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर थाना इलाके में स्थित होटल ली मेरिडियन की है। यहां पर आज सिख समुदाय ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। इनका कहना है कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को गुरुद्वारे से बाहर नहीं ले जाया जा सकता है।

यूं हुआ मामला शांत
डेमो इमेज
दरअसल, इस होटल में एनआरआई परिवार में शादी समारोह आयोजित किया जा रहा था। इस दौरान शादी करने आए एनआरआई परिवार ने गुरुग्रंथ साहिब को होटल में ले गए।
इसकी सूचना जैसे ही सिख समाज को मिली, वे लोग होटल पहुंच गए। वहां उन्होंने इसका विरोध किया। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब घंटेभर तक चले हंगामे के बाद मामला फिलहाल शांत बताया जा रहा है। दोनों पक्षों में समझाइश के प्रयास किए गए। हालांकि एहतियात के तौर पर होटल में पुलिस बल तैनात है।