फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुजरात इलेक्शन के बाद अब यहां होगा पीएम और सीएम के बीच दंगल

Tue, 12 Dec 2017 02:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 12 Dec 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
gujarat election-Kites flying in Jaipur, PM, CM will reach to sky
उड़ान भरने को तैयार मोदी व राजे - फोटो : अमर उजाला
गुजरात चुनाव में राजनीतिक हस्तियों ने मैदान में खूब ताकत दिखाई। अब एेसी ही जोर आजमाइश एक जगह और दिखाई देगी। राजस्थान में सियासत से जुड़े कद्दावर नाम आसमान में उड़ेंगे और वहां 'दंगल' में एक दूसरे को परखते नजर आएंगे, लेकिन उनकी डोर यहां भी जनता के हाथों में ही होगी। अब यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान सहित कई राज्यों के सीएम, पूर्व पीएम और पूर्व सीएम भी हवाइयां भरते नजर आएंगे। मकर संक्रांति आने वाली है और इसके चलते गुलाबी शहर जयपुर में पतंगों का बाजार जोर पकड़ता नजर आ रहा है। इनमें भी राजनेताओं के चेहरे लगी पतंगें भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे का चेहरा लगी पतंगे भी पसंद की जा रही हैं।

लालू भी छुएंगे राजस्थान का आसामान

gujarat election-Kites flying in Jaipur, PM, CM will reach to sky
लालू प्रसाद यादव की पतंग - फोटो : अमर उजाला
अपने देसी अंदाज और वाकपटुता के लिए पहचाने जाने और चर्चित रहने वाले बिहार के दिग्गज राजनेता लालू प्रसाद यादव भी जयपुर के आसमान में नजर आएंगे। राजनीतिक मैदान में भले ही वो कुछ कदम पीछे रह गए हों, लेकिन आसमानी दंगल में वे सब पर भारी पड़ सकते हैं।

एके के साथ टीपू भी तैयार

gujarat election-Kites flying in Jaipur, PM, CM will reach to sky
अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल की पतंगें भी बाजार में मौजूद हैं। बंद गले की जैकेट में अखिलेश यादव की पतंग खासी पसंद की जा रही है, वहीं पतंग में भी अरविंद केजरीवाल के सिर पर आम आदमी पार्टी की टोपी सजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतिश भी हैं उड़ान भरने को आतुर

gujarat election-Kites flying in Jaipur, PM, CM will reach to sky
नीतिक कुमार की पतंग - फोटो : अमर उजाला
बिहार की राजनीतिक दिग्गज और मौजूदा सीएम नीतिश कुमार की पतंग सबसे अनूठी नजर आती है। नीतिश कुमार की पतंग भी आसमान में उड़ान भरने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

अटल जी को देख कर खुल उठेंगे चेहरे

gujarat election-Kites flying in Jaipur, PM, CM will reach to sky
अटल बिहारी की पतंग - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ और लाइम लाइट से नदारद रहने वाले नेता अटल बिहारी वाजपेयी की पतंग भी हांडीपुरा में हैं। राजनीति सरगर्मियों से दूर हो चुके अटल बिहारी आसमान पर जरूर छाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed