फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बारिश...पहला कोहरा...ऐसी रही गुलाबी नगरी की सर्द सुबह

Tue, 12 Dec 2017 12:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 12 Dec 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
fog in pinkcity-jaipurites witnessed season-s first fog-transportation effected
fog in jaipur - फोटो : Amar Ujala
गुलाबी नगरी जयपुर में सर्दी की पहली बारिश के बाद आज की सुबह घना कोहरा पसरा रहा। जयपुर में इस साल सर्दी के मौसम में पहली बार इतना घना कोहरा पड़ा है। सर्दी भी तेज हो गई है।

 

फिर भी स्कूल चले हम

fog in pinkcity-jaipurites witnessed season-s first fog-transportation effected
fog in jaipur - फोटो : Amar Ujala
आज सुबह घने कोहरे की वजह से छोटे छोटे स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में जोर तो आया मगर पेरेंट्स ने उन्हें फिर भी स्कूल भेजा। ठिठुरते ठिुठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे और मौसम को देखकर उनके चेहरों पर थोड़ा सा उर्जा का संचार हुआ। 

हवाई व रेल सेवाओं पर खासा असर

fog in pinkcity-jaipurites witnessed season-s first fog-transportation effected
fog in jaipur - फोटो : Amar Ujala
जयपुर में आज घने कोहरे के कारण रेल और हवाई सेवाओं पर भी इसका खास असर पड़ा। जयपुर एयरपोर्ट पर आज एयर ट्रैफिक बुरी तरह ठप्प रहा। घने कोहरे के कारण 4 फ्लाइट को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट किया गया। इन चार फ्लाइटों में दो इंडिगो,एक जेट एयरवेज की फ्लाइट डायवर्ट और कोलकाता से आई एक फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। वहीं आज जयपुर आने वाली कई ट्रेनें भी लेट पहुंची और कुछ को काफी देर तक जयपुर रेलवे स्टेशन पर ही खड़ा रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर 10 से 12 मीटर तक रही विजिबिलिटी

fog in pinkcity-jaipurites witnessed season-s first fog-transportation effected
fog in jaipur - फोटो : Amar Ujala
गुलाबीनगरी के आज कोहरे ​की चादर ओढ़ लेने के बाद वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज राजधानी की सड़कों पर विजिबिलिटी 10 से 12 मीटर तक ही रही जिससे वाहन रेंग रेंगकर चलने को मजबूर हुए। 
विज्ञापन

चाय की चुस्कियां और अलाव का सहारा

fog in pinkcity-jaipurites witnessed season-s first fog-transportation effected
fog in jaipur - फोटो : Amar Ujala
तेज सर्दी और कोहरे के मौसम के बीच जयपुर में चाय और अलाव में हाथ सेकने का दौर अभी तक जारी है। सुबह से ही चाय की दुकानों पर लोग गर्मा गर्म चाय की चुस्कियां और अलाव तपते नजर आए। वहीं कचोरी,समोसे और पकोड़ों की दुकानों पर जयपुराइट्स ने अपना फेवरेट नाश्ता करते हुए कोहरे का लुत्फ उठाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed