{"_id":"5a48a9284f1c1b4c528bc96f","slug":"group-of-jodhpur-sends-pakistan-high-commission-shoes-and-slippers-through-online-orders-and-posts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाथरुम के पुराने स्लीपर से लेकर ब्रांडेड शूज, पाकिस्तान दूतावास भेजकर जता रहे हैं आक्रोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथरुम के पुराने स्लीपर से लेकर ब्रांडेड शूज, पाकिस्तान दूतावास भेजकर जता रहे हैं आक्रोश
Sun, 31 Dec 2017 03:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 31 Dec 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पाक उच्चायोग को भेजी गई एक चप्पल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव के परिवार से हुई बदसलूकी को लेकर भारत के आम नागरिकों में भारी रोष है। जिसके जवाब में राजस्थान के जोधपुर जिले के कुछ युवाओं ने बड़े ही मजेदार अंदाज में पाक की नापाक हरकतों का जवाब दे डाला।
पाक उच्चायोग के नाम आॅर्डर कर दिए आॅनलाइन जूते
2 of 5
आॅर्डर की कॉपी के साथ किया सोशल मीडिया पर पोस्ट
- फोटो : Amar Ujala
जोधपुर में रणजीतसिंह मित्र मंडली ग्रुप द्वारा पाकिस्तान के हाईकमिश्नर को नए व पूराने जूते भेजकर इस हरकत का विरोध किया जा रहा है। मंडली ने पाक उच्चायोग के नाम पर कुछ जूते आॅनलाइन आॅर्डर कर दिए और कैश आॅन डिलिवरी मोड चुनते हुए बिल भी उच्चायोग के नाम कर दिया।
आॅर्डर की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल
3 of 5
shoes to pak high commission
ग्रुप के संचालक ने बाकायदा एक ऑनलाइन कंपनी में जोधपुर की मोजड़ी यानी कि लीकतर खरीदकर पाकिस्तान हाई कमिश्नर के पते पर भिजवाए हैं और बिल व ऑर्डर की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। इस पोस्ट को लोगों ने खूब सराहा है और खुद भी पुराने जूते पाकिस्तान हाई कमिश्नर को भेजने कि बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने नहीं लौटाए थे जाधव की पत्नी के जूते
4 of 5
kulbhushan jadhav family
पाकिस्तान की जेल में बंद जाधव की धर्मपत्नी और माता को जाधव से मिलवाया जरुर, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान ने एक नापाक हरकत को अंजाम भी दे दिया। मुलाकात के दौरान जाधव की मां ने बेटे से मातृभाषा मराठी में बात करनी शुरू की, तो उन्हें रोक दिया गया और अंग्रेजी में बातचीत करने को कहा गया। जाधव की पत्नी के जूते जानबूझकर उतरवा दिए गए थे, जो मुलाकात के बाद भी वापस नहीं किए गए. इस बात को लेकर देश की जनता में पाकिस्तान के खिलाफ गजब का आक्रोश है।
विज्ञापन
देशभर में वायरल हो रहा ये तरीका
5 of 5
pak high commission
जोधपुर के युवाओं का विरोध दर्ज कराने का तरीका देशभर में वायरल हो गया जहां भोपाल में भी एक संगठन विशेष के लोगों ने ऐसे ही जूतेे आॅर्डर करते हुए पाक उच्चायोग को भिजवा दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।