फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RPSC 2nd Grade Paper Leak : चलती बस में सॉल्व कर रहे थे पेपर, सरकारी शिक्षक निकला मास्टरमाइंड, 10 लाख में सौदा

Sat, 24 Dec 2022 01:09 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 24 Dec 2022 01:09 PM IST
सार

पेपर लीक के मास्टर माइंड सुरेश बिश्नोई सरकारी शिक्षक निकला। हर अभ्यर्थी को 10 लाख में पेपर बेचा गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड जोधपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन
government teacher arrested in RPSC 2nd Grade Paper Leak case
पेपर लीक का मास्टरमाइंड सुरेश बिश्नोई - फोटो : Amar Ujala Digital
राजस्थान में एक और पेपर लीक होने से हंगामा मच गया है। आरपीएसएसी ने शनिवार को होने वाली सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। शनिवार को सामान्य ज्ञान का पेपर था। परीक्षा शुरू होने से पहले ही पुलिस ने चलती बस में 44 लोगों को प्रश्न पत्र हल करते हुए पकड़ा।
government teacher arrested in RPSC 2nd Grade Paper Leak case
इसी बस में सवार थे पेपर लीक के आरोपी - फोटो : Social Media

बस में सवार थे 44 लोग
उदयपुर में गोगुन्दा-पिंडवाड़ा हाईवे पर बेकरिया थाने के बाहर नाकाबंदी की गई थी। जालोर से आ रही एक बस में पुलिस ने चेकिंग की। जिसमें कुछ परीक्षार्थी और शिक्षक थे। शिक्षक परीक्षार्थी से एक पेपर सॉल्व करवा रहे थे। लोक परिवहन बस में 44 लोग में अभ्यर्थी और सात एक्सपर्ट थे। इसके बाद आननफानन में पुलिस ने राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीश्न के अधिकारियों को जानकारी दी गई। पेपर लीक की खबर के बाद अधिकारियों ने सुबह नौ बजे परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले जीके का पेपर कैंसिल कर दिया।

government teacher arrested in RPSC 2nd Grade Paper Leak case
मास्टरमाइंड सरकारी टीचर गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

मास्टरमाइंड गिरफ्तार
इस पूरे पेपर लीक के मास्टर माइंड सुरेश बिश्नोई सरकारी शिक्षक निकला। हर अभ्यर्थी को 10 लाख में पेपर बेचा गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड जोधपुर का रहने वाला है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात को इनपुट मिला। इसके बाद ही पुलिस टीम एक्टिव हो गई। नाकाबंदी में बेकरिया थाने के बाहर बस को पकड़ा गया है। बस में बैठे लोगों के पास कुछ पेपर थे, जो ओरीजनल पेपर के सवालों से मिलते-जुलते सवाल थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है। 

एसओजी कर रही मामले की जांच
आरपीएससी के सचिव एच एल अटल ने बताया कि उदयपुर में पेपर मिलने की जानकारी मिली है, इसे लेकर जांच की जा रही है। आरपीएससी ने इस मामले में पहली पारी के पेपर को निरस्त करने के साथ ही अन्य सभी परीक्षाएं यथावत जारी रखी है। आयोग अपने स्तर पर भी इस मामले में जांच करेगा। वहीं राज्य सरकार और पुलिस एसओजी की ओर से भी इस मामले में अपनी कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि आरपीएससी के स्तर पर परीक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे और कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। इसके बावजूद भी यह पेपर किस तरह से बाहर आया और कहां से यह आउट हुआ है, इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
government teacher arrested in RPSC 2nd Grade Paper Leak case
छात्रों ने किया प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Digital
आक्रोशित छात्र सड़क पर उतरे
वहीं परीक्षा से पहले पेपर लीक होने पर परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में अभ्यार्थियों ने आरपीएससी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके अलावा पेपर स्थगित होने से उदयपुर, अलवर सहित कई जिलों में छात्र सड़क पर उतर गए हैं। अलवर शहर में ओसवाल जैन सीनियर सैकेंडरी के स्कूल के बाहर छात्रों ने सड़क पर जाम लगा दिया। कुछ छात्र और छात्राएं सड़क पर लेट गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed