फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है ये गैंगस्टर जिसने सलमान को दी है मारने की धमकी

Sun, 07 Jan 2018 07:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
gangster lawrence bishnoi the man who threatened salman khan from court
लॉरेंस विश्नोई
ये गैंगस्टर जेल में है लेकिन, सोशल मीडिया पर उसकी पोस्ट पुलिस से लेकर अच्छे से अच्छे रसूखदारों में खलबली मचा देती है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा का गैंगस्टर कोर्ट में पेशी के दौरान बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे सुर्खियों में आ गया है। ​आखिर कौन है लॉरेंस विश्नोई जानने के लिए आगे की स्लाइड्स देखें... 

 

पंजाब का रहने वाला है विश्नोई

gangster lawrence bishnoi the man who threatened salman khan from court
लॉरेंस विश्नोई
लॉरेंस पंजाब के फजिल्का का रहने वाला है जो कि राजस्थान की सीमा से लगता इलाका है। लॉरेंस का नेटवर्क पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में फैला हुआ है और वो यहां के युवाओं को बरगलाता भी है। 
 

रंगदारी का खूनी खेल खेला था विश्नोई ने

gangster lawrence bishnoi the man who threatened salman khan from court
लॉरेंस विश्नोई
गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का आतंक पंजाब,हरियाणा और राजस्थान तक है और अपने नेटवर्क के सहारे ये बड़े व्यापारियों से रंगदारी वसूलने का काम करता है। लॉरेंस जेल में रहते हुए भी बड़ी आसानी से अपने गुर्गों के साथ संपर्क में रहकर लोगों को धमका उनसे रुपए ऐंठ लेता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वासुदेव ईसरानी हत्याकांड में नाम आया सामने

gangster lawrence bishnoi the man who threatened salman khan from court
लॉरेंस विश्नोई
जोधपुर के बहुचर्चित वासुदेव इसरानी हत्याकांड में लॉरेंस मुख्य आरोपी है। लॉरेंस छात्रों के संगठन 'सोपू' का नेता है जिसने कई छात्रों को गुंडागर्दी चौथवसूली और कई काले धंधों में धकेला है। 
विज्ञापन

कोर्ट में बोला था फरार हो जाउंगा

gangster lawrence bishnoi the man who threatened salman khan from court
लॉरेंस विश्नोई
लॉरेंस ने जोधपुर में कोर्ट पेशी के दौरान मीडियाकर्मियों से कहा था कि वो जब चाहेगा जेल से फरार हो जाएगा। लॉरेंस ने ये भी कहा था कि वो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मार देगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed