{"_id":"5a0420304f1c1bf4688ba27e","slug":"former-royal-families-also-protesting-for-release-of-padmavati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भंसाली के खिलाफ पूर्व राजघराने मैदान में, विरोध की खींची तलवार, कौन है ये...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंसाली के खिलाफ पूर्व राजघराने मैदान में, विरोध की खींची तलवार, कौन है ये...
Thu, 09 Nov 2017 03:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 09 Nov 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Padmavati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती एक दिसंबर को रिलीज हो रही है। लेकिन चौतरफा विरोध का सामना कर रही इस फिल्म के राजस्थान में रिलीज होने पर तलवार लटक गई है। राजनेताओं और सामाजिक संगठनों के बाद राजस्थान के कई पूर्व राजघराने भी फिल्म के विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं।
इन राजघरानों में जयपुर, जोधपुर, मेवाड़, बीकानेर, करौली व भिंडर के राजघराने प्रमुख हैं। इन सदस्यों का कहना है कि संजय लीला भंसाली को इतिहास की समझ नहीं है।
नहीं होने देंगे फिल्म प्रदर्शित
2 of 7
पूर्व राजकुमारी दीया कुमारी
जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्या और सवाई माधोपुर से भाजपा विधायक दीया कुमारी का कहना है फिल्म 'पद्मावती' में इतिहास को लेकर छेड़छाड़ की गई है। इसलिए फिल्म को राजस्थान में प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व राजकुमारी का कहना है कि महारानी पद्मावती और उनका जौहर महिलाओं के शौर्य का प्रतीक है।
इसलिए उस तथ्य के साथ छेड़छाड़ सहन नहीं होगी। पद्मावती फिल्म को लेकर पूर्व राजपरिवार के सदस्य दीया कुमारी और पद्मिनी देवी ने एक प्रेस कांफ्रेंस भी की।
सेंसर बोर्ड भी है इसके लिए जिम्मेदार
3 of 7
महेन्द्र सिंह मेवाड़
करणी सेना के अतिरिक्त राजस्थान के जो पूर्व राजघराने फिल्म पद्मावती का विरोध कर रहे हैं उनमें मेवाड़ का पूर्व राजघराना भी सम्मलित है। मेवाड़ राजघराने के महेन्द्र सिंह मेवाड़ ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ सेंसर बोर्ड पर भी आरोप लगाए है। उनका कहना है कि इस तरह यदि कोई प्रधानमंत्री मोदी के चरित्र के साथ कुछ भी जोड़कर दिखाएगा तो क्या सेंसर बोर्ड उसे पास कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों करते है इतिहास से छेड़छाड़
4 of 7
जोधपुर राजघराने से गज सिंह
जोधपुर के पूर्व राजघराने से सम्बंध रखने वाले गज सिंह भी बॉलीवुड के फिल्मकारों से खासे खफा है। सिंह का कहना है कि ऐतिहासिक नामों का फिल्मकारों को दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। अगर इन शख्सियतों के नाम का उपयोग किया जाए तो उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विरोध को ठहराया सही
5 of 7
सिद्धी कुमारी
पद्मावती फिल्म को लेकर विशेषकर राजस्थान में हो रहे विरोध को बीकानेर के पूर्व राजघराने की सदस्या और भाजपा विधायक सिद्धी कुमारी ने सही ठहराया है। उनका कहना है कि फिल्म से पूर्व आने वाला केवल एक डिस्क्लेमर सब कुछ सही नहीं कर सकता है। गलत तथ्यों को पेश करना इतिहास के साथ ना केवल छेड़छाड़ अपितु उसका अपमान भी है। जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।