फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां जमीन में गर्दन तक दबा हुआ है अन्नदाता, आसान नहीं दिख रही राह

Wed, 04 Oct 2017 12:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
farmers protesting in a unique way against jda near jaipur
महिलाओं भी विरोध में
खेती योग्य जमीन पर लगातार सरकारी एजेंसियां की आवाप्ति से धरतीपुत्र परेशान हैं। इसलिए वह विरोध के नए नए तरीके अपना रहा हैं। जयपुर के नजदीक नींदड़ गांव में इन दिनों ऐसा ही देखने को मिल रहा है। यहां जमीन आवाप्ति का विरोध कर रहे 21 किसानों ने समाधि ले रखी है।

लगातार हो रहा है विरोध

farmers protesting in a unique way against jda near jaipur
परेशानी में किसान
जमीन समाधि गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को ली गई थी। लेकिन सरकार का रुख देखते हुए आज भी किसान समाधि में ही हैं। इससे पूर्व  किसान बीते 20 दिनों से अलग-अलग तरीके से जयपुर विकास प्राधिकरण के जमीन आवाप्ति का विरोध कर चुके हैं। लेकिन बात नहीं बनते देख किसानों ने जमीन समाधि सत्याग्रह का रास्ता अपनाया है।

नहीं सुन रहे अधिकारी

farmers protesting in a unique way against jda near jaipur
विरोध में किसान
आधा शरीर गड्ढे में दबाए म​हिला-पु​रुष भूखे प्यासे खड़े हैं। लेकिन अभी तक कोई भी सरकारी नुमाइंदा इन लोगों से मिलने नहीं पहुंचा है। किसान इस बात से भी खफा हैं कि लंबे समय से विरोध के बावजूद सरकारी अधिकारी उनसे बात नहीं कर रहे हैं। जबकि सरकारी ​अधिकारियों का कहना है कि काननू के अनुसार ही कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं भी होने लगीं शामिल

farmers protesting in a unique way against jda near jaipur
मुश्किल में आंदोलनकारी
हालांकि प्रशासन की ओर से मंगलवार को किसानों को समझाइश का प्रयास किया गया था। लेकिन किसानों की मांग है कि जेडीए जिस 1350 बीघा जमीन को आवाप्त कर रहा है उसे निरस्त किया जाए। वहीं जेडीए नई कॉलोनी के लिए यह जमीन आवा​प्त कर रहा है। किसानों ने यह संघर्ष संयोजक नगेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में प्रारंभ किया है। आज बड़ी संख्या में महिलाएं भी जमीन समाधि सत्याग्रह में सम्मलित हो रही हैं।
विज्ञापन

आगे की दिशा नहीं है तय

farmers protesting in a unique way against jda near jaipur
फाइल फोटो।
जेडीए 18 दिन पूर्व ही आवाप्ति की कार्रवाई भी प्रारंभ कर चुका है। जेडीए अधिकारियों के अनुसार अभी तक करीब 500 बीघा जमीन आवाप्त की जा चुकी है। इधर किसानों ने जेडीए से मुआवजा लेने से भी इंकार कर दिया। अब जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी सीधी कार्रवाई से बचने का प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है कि पूर्व में किसानों ने कार्रवाई के विरोध में जेडीए की ओर से बनाई गई सड़क को तोड़ दिया था। यहीं नहीं किसानों ने कई जगह पर रास्ता बंद कर भी विरोध जताया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed