{"_id":"5a8eafe84f1c1b2a788b7349","slug":"farmer-protest-in-rajasthan-march-towards-jaipur-highway-blocked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजधानी के नजदीक पहुंचे हजारों किसान, विधानसभा घेरने के ऐलान से हड़कंप, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी के नजदीक पहुंचे हजारों किसान, विधानसभा घेरने के ऐलान से हड़कंप, हाईवे जाम
Thu, 22 Feb 2018 05:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Feb 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विधानसभा घेरने की चेतावनी को लेकर विभिन्न हिस्सों से एकजुट हुए हजारों किसानों द्वारा राजधानी की ओर कूच करने से हड़कम्प मचा हुआ है। यहां राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है और ऐसे में नाराज किसान विधानसभा घेराव की मंशा को लेकर जयपुर पहुंचने को आतुर हैं। किसान दोपहर से पहले सीकर से चल पड़े थे, जो जयपुर के नजदीक चौमूं तक पहुंच गए हैं।
यहां पुलिस ने रोका तो हाईवे पर बैठे
2 of 5
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर के नजदीक चौमूं टोल के पास किसानों ने जमावड़ा लगा लिया है। यहां उन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की थी। ऐसे में सीकर हाईवे जाम हो गया है। जाम के चलते वाहन अटक गए हैं। जब से किसानों ने इस घेराव का ऐलान किया है, तब से सरकार से लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों तक में हड़कंप मचा हुआ है। किसानों को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस के पहरे लगे हुए हैं। आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा किसान भी शामिल हैं। इससे सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पुलिस ने 80 किसान नेताओं को किया अंदर
3 of 5
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
उग्र आंदोलन के अंदेशे को भांपते हुए राजस्थान सरकार ने दो दिन पूर्व ही किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमराराम, पेमाराम सहित 80 से ज्यादा किसान नेताओं को जेल में डाल दिया है। बावजूद इसके किसान जयपुर कूच के लिए आमादा है। अब इस आंदोलन में राजपा विधायक किरोड़ी लाल मीणा और विधायक हनुमान बेनीवाल भी किसानों के साथ आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात
4 of 5
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
आज सुबह से जयपुर की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने जगह-जगह रोकना प्रारंभ कर दिया है। जिस कारण कई सड़कों पर जाम लग गया है। किसान आंदोलन की आग सुलगने की आहट के चलते सरकार ने बड़ी संख्या में जयपुर व अन्य जिलों में पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन
ये हैं मांगें और ये शहर रखा था बंद
5 of 5
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व किसानों के आह्वान पर बुधवार को सीकर बंद रखा गया। बंद के दौरान पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया। किसानों ने ऐलान किया है कि यदि उन्हें जयपुर जाने से रोका गया तो वे चक्काजाम और धरना प्रदर्शन उसी स्थल पर प्रारंभ कर देंगे। गौरतलब है कि किसान पूर्ण कर्ज माफी और राजस्थान सरकार के साथ पूर्व में हुए लिखित समझौते की मांग को पूर्ण करने पर अड़े हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।