फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब तक 25 मौतें, हालात हो रहे हैं खराब, 13 से ज्यादा डॉक्टर हिरासत में

Sat, 11 Nov 2017 11:43 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 11 Nov 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
doctor strike still continue in rajasthan
वसुंधरा राजे
दम तोड़ते मरीजों के लिए अभी तक कोई राहत की खबर नहीं है। राजस्थान में हड़ताल पर गए दस हजार से ज्यादा डॉक्टरों के कारण बीते पांच दिन में 25 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं राजस्थान सरकार अब हड़ताली डॉक्टरों पर सख्त हो गई है। प्रदेश में रेस्मा लगाने के बाद बीते 24 घंटे के दौरान 13 से ज्यादा हड़ताली डॉक्टरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस दे रही है दबिश

doctor strike still continue in rajasthan
मरीजों के लिए परेशानी
यहीं नहीं राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के नेताओं के घर भी राजस्थान के अलग-अलग जिलों में दबिश दी जा रही है। लेकिन पुलिस के भय से अधिकतर चिकित्सक नेता भूमिगत हो गए हैं। वहीं मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए किए गए सरकारी इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।

सेना और रेलवे के डॉक्टरों को दी कमान

doctor strike still continue in rajasthan
एसएमएस अस्पताल जयपुर
सेना व रेलवे के डॉक्टरों की मदद के अतिरिक्त सेवानिवृत्त चिकित्सकों की सेवाएं भी ली जा रही हैं। वहीं राजस्थान के प्रमुख सात मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टर के हड़ताल पर जाने के कारण मरीजों की परेशानियों में और अधिक इजाफा हो गया है। इनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर के कॉलेज प्रमुख हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने दिया नोटिस

doctor strike still continue in rajasthan
कांवटिया अस्पताल जयपुर
गौरतलब है कि बीते सोमवार से राजस्थान सेवारत चि​कित्सक संघ के दस हजार से ज्यादा डॉक्टर विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस दौरान सरकार से हुई कई दौर की वार्ता विफल रहने के बाद अब सरकार हड़ताली डॉक्टरों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं शुक्रवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर डॉक्टरों को कार्य पर बुलाने के लिए कहा है। 
विज्ञापन

आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी

doctor strike still continue in rajasthan
कालीचरण सर्राफ
वहीं कोर्ट ने सरकार ने हड़ताली चिकित्सकों की सूची भी मांगी है। वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ इस हड़ताल को राजनैतिक साजिश बताते हुए कुछ ​चिकित्सक नेताओं पर आरोप लगा रहे है। साथ सराफ ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी चिकित्सक ने इस्तीफा नहीं दिया है। वे गलत बयानबाजी कर रहे है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed