{"_id":"5a62cae64f1c1b9f268b5601","slug":"padmavat-rajasthan-government-send-his-home-department-officer-to-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मावत: कानूनी सलाह लेने के लिए वसुंधरा सरकार ने दिल्ली भेजे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावत: कानूनी सलाह लेने के लिए वसुंधरा सरकार ने दिल्ली भेजे अफसर
Sat, 20 Jan 2018 10:52 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुप्रीम कोर्ट के 'पद्मावत' फिल्म के रिलीज के फैसले के बाद करणी सेना व राजपूत समाज से जुड़े संगठनों ने प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है। वहीं पूर्व में फिल्म को बैन करने वाले राज्यों ने अपना पक्ष रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय किया है। इन राज्यों में हरियाणा के साथ अब राजस्थान भी शामिल हो गया है। राजस्थान सरकार इस मामले में अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए कानूनी जानकारों की सलाह ले रही है। सरकार जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रख सकती है।
उपचुनाव में राजपूतों को खुश करने की कवायद
2 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान में राजपूतों के विरोध का सामना कर रही राजे सरकार की ओर समाज को तमाम तरह के आश्वासन दिए जा रहे है। उपचुनाव से पूर्व राजपूत को खुश करने के प्रयास में सरकार ने पद्मावत विवाद में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। वहीं पैरवी पुख्ता ढंग से हो इसकी तैयारी के लिए राजस्थान के गृह विभाग के अफसरों को दिल्ली भेजा गया है। सरकार ने इस मामले में पैरवी के लिए एडवोकेट जनरल एसएएम शमशेरी को नियुक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दिया था आश्वासन
3 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को अजमेर के केकड़ी में राजपूत समाज को फिल्म को लेकर आश्वासन दिया था। समाज के संतों से मुलाकात में राजे ने कहा था कि इस मामले सरकार हर संभव प्रयास करेगी और भाजपा सरकार राजपूतों के साथ है। गौरतलब है राजस्थान में भी हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात की तरह फिल्म पद्मावत को बैन किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म के देशभर में रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपूत कर चुके हैं ये ऐलान
4 of 5
फाइल फोटो।
पद्मावत फिल्म विवाद और आनंदपाल एनकाउंटर मामले में राज्य सरकार के रवैये से नाराज राजपूत समाज के कई संगठन उपचुनाव में भाजपा के विरोध का ऐलान कर चुके हैं। बीते 14 जनवरी को जयपुर के राजपूत सभा भवन में हुई बैठक के बाद यह निर्णय किया गया था। इस निर्णय के बाद से राजपूत समाज को मनाने के लिए भाजपा के नेता हर संभव प्रयास कर रहे है उचित कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन की दी है चेतावनी
5 of 5
फाइल फोटो।
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म को बैन करने की मांग को लेकर राजपूत व अन्य समाजों की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। दो दिन पूर्व चित्तौड़ में सर्वसमाज की ओर से हाईवे जाम किया गया था। अब 21 जनवरी को चित्तौड़ में जौहर क्षत्राणी मंच की ओर से स्वाभिमान रैली व 24 जनवरी को जौहर का ऐलान किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।