फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बिजनेस वुमन के 16 की उम्र में बने संबंध, 6 बार गर्भपात, मौत बनी मिस्ट्री

Thu, 21 Sep 2017 02:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 21 Sep 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
Relationships made at the age of 16, then 6 times miscarriage, and after death the mystery
शुभांगना - फोटो : Amar Ujala
26 अगस्त को शहर की एक हाईप्रोफाइल बिजनेस वुमन की सुसाइड मिस्ट्री बनती जा रही है। इस मामले में महिला के पिता ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया था, जबकि महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। हम बात कर रहे हैं जयपुर की बिजनेस वुमन शुभांगना राज सावलानी की।

एफएसएल टीम को मिला ये क्लू 

Relationships made at the age of 16, then 6 times miscarriage, and after death the mystery
शुभांगना राज
आज करीब एक महीने बाद भी शुभांगना की मौत का मामला कई अनसुलझे सवालों से घिरा हुआ है।  मगर अब इस मामले में एफएसल की जांच शुरु हो गई है जिसमें एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। शुभांगना सुसाइड मामले में जो सबसे बड़ी बात सामने आई है वो ये है कि जिस उंचाई से शुभांगना ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी उसकी कुल उंचाई 5 फीट थी जबकि शुभांगना की लंबाई 5.10 फीट थी ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि 5.10 फीट लंबा शख्स 5 फीट की उंचाई से कैसे झूल सकता है। आपको बता दें कि लगभग 100 करोड़ की मालकिन 40 वर्षीया शुभांगना जसोदा देवी कॉलेजे एंड इंस्टीट्यूशन्स की चेयरपर्सन थीं।

अब तक जांच में क्या हुआ

Relationships made at the age of 16, then 6 times miscarriage, and after death the mystery
शुभांगना राज
शुभांगना सुसाइड केस में करीब एक महीना बीत जाने के बाद अब जाकर पुलिस द्वारा एफएसएल जांच शुरु कराई गई है। पहले ही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अशोक नगर थाना प्रभारी बालाराम को डीजीपी ने थाने से हटाकर नॉन फील्ड में भेज दिया था क्योंकि घटना के दिन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे ही नहीं थे और ना ही उन्होनें एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया था। इस मामले की फिर पुष्पेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। वहीं शुभांगना के पिता प्रेम सुराणा ने अशोक नगर थाने पर मामले को रफा दफा करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इमोशनल कर कई बार बनाए शारीरिक संबंध

Relationships made at the age of 16, then 6 times miscarriage, and after death the mystery
शुभांगना राज
शुभांगना का उसके वकील को भेजा एक लेटर सामने आया था जिसमें जो कि उसने मौत से पहले अपने एडवाेकेट को ई-मेल किए थे। इनमें पति राजकुमार से वाट्सएप पर चेटिंग के अंश भी थे। 
इनमें शुभांंगना ने 16 साल की उम्र में पति से प्यार और फिजिकल रिलेशनशिप बनाने से लेकर कई अहम बातें लिखी थी। इसमें बताया कि सिंधी कॉलोनी, बनीपार्क में राजकुमार की वीडियो कैसेट्स की दुकान थी। वहां आने—जाने से उनके बीच नजदीकियां बढ़ी, जो प्यार में बदल गई। उसकी नाबालिग अवस्था का फायदा उठाकर पति ने उसे इमोशनल कर चरित्रहीन होने का भय दिखाया और फिर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इससे 18 साल की उम्र तक 6 बार प्रेग्नेंट हुई और इतनी ही बार गर्भपात करवाना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली के आर्य समाज में की लवमैरिज

Relationships made at the age of 16, then 6 times miscarriage, and after death the mystery
शुभांगना - फोटो : Amar Ujala
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन इकलौती बेटी शुभांगना ने मेट्रिक पास राजकुमार से वर्ष 1997 में दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में लवमैरिज की। इसके बाद पति राजकुमार ने अलग बिजनेस किया और वर्तमान में शुभांगना ने जशोदा देवी एजुकेशन ग्रुप खोला। जिसकी वह चेयरपर्सन थी। उनके दो बच्चे है। जानकारी के अनुसार धीरे-धीरे शुभांगना और राजकुमार के बीच दूरियां बढ़ने लगी और वर्ष 2014 में पहली बार उनके बीच गोवा में विवाद हुआ। ईमेल में शुभांगना ने पति पर प्रताड़ित करने और अन्य महिलाओं से अनैतिक संबंध होने के आरोप भी लगाए है। इससे वे अलग-अलग रहने लगे। शुभांगना के पिता बिजनेसमेन प्रेम सुराणा के मुताबिक दामाद राजकुमार उनकी बेटी को मानसिक शारीरिक प्रताड़ित करता था। इससे तलाक तक की नौबत आ गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed