शादी के चार साल बाद एक विवाहिता का शव कुए में मिला है। बताया जा रहा है कि महिला का गला घोंटकर लाश कुएं में पटक दी गई थी।
अलवर जिले के रैणी क्षेत्र के गांव नांगल बास मे विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। पीहर पक्ष ने विवाहिता के पति सहित चार जनों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर गला घोंटकर हत्या कर शव को कुंए मे डालने का मामला दर्ज कराया है।
महिला से करते थे मारपीट
पुलिस के अनुसार लक्ष्मणगढ क्षेत्र के गांव बेरला की आशा देवी की शादी चार वर्ष पूर्व गांव नांगल बास निवासी जीतू बैरवा के साथ हुई थी। दहेज की मांग को लेकर ससुरालजन विवाहिता के साथ मारपीट करते थे।
गला घोंट फेंक दिया कुएं में
विवाहिता की मौत की सूचना पर महिला के पीहर पक्ष ने पुलिस में दहेज की मांग को लेकर गला घोंट कर हत्या कर शव को कुएं मे फेंकने का मामला दर्ज कराया है। पीहर पक्ष का कहना है कि चार साल पहले दोनों की शादी धूमधान के साथ हुई थी।
महिला को किया जाता था प्रताड़ित
उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला के साथ आए दिन मारपीट आदि की जाती थी और उसे प्रताड़ित किया जाता था। जिसे लेकर कई बार समझाईश भी की गई लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल सका।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
5 of 5
दहेज हत्या
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोर्टमार्टम करा शव को पीहर पक्ष को सौंपा दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों में दहेज प्रथा की खबरें सामने आती रहती है। जहां महिलाओं को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता है।