फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लटकती हुई लाश के पास कौन लिख गया 'पद्मावती', तीन दिन बाद भी नहीं मिल सका जवाब

Sun, 26 Nov 2017 12:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 26 Nov 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
Padmavati controversy: who did write padmavati near a dead body, no one knows
पद्मावती और पत्थर पर लिखी हुई टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर वैसे ही विवाद चल रहे हैं। तीन दिन पहले नाहरगढ़ किले की दीवार पर एक व्यक्ति की लाश लटकती हुई मिली। इस लाश का संबंध भी चाहे अनचाहे पद्मावती से जुड़ गया।


दरअसल नाहरगढ़ किले की दीवार पर चेतन सैनी नामक व्यक्ति की लाश रस्सी के सहारे लटकती हुई नजर आई। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पत्थरों  पर कई टिप्पणियां लिखी हुई मिलीं। इनमें कुछ पत्थरों पर सबक सीखाने की टिप्पणी के साथ ही पद्मावती के विरोध करने वालों धमकी भी लिखी गई थी।

पुलिस भी है अभी असमंजस में

Padmavati controversy: who did write padmavati near a dead body, no one knows
पत्थर पर लिखी टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला
तभी से सवाल उठने लगा था कि इस घटना से पद्मावती का क्या संबंध हैं। क्या मरने वाले ये खुद लिखी है या किसी और ने लिखा है। मामले को लेकर अब तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पुलिस के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब एसएफएल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


 

जली हुई लकड़ी से लिखा है

Padmavati controversy: who did write padmavati near a dead body, no one knows
पद्मावती विवाद को लेकर लिखे यह अंश - फोटो : Vishnu Sharma
पुलिस जांच में अब तक जो सामने आया है उसमें यही लग रहा है कि मरने वाले व्यक्ति ने वहां खुदकुशी की है। जहां तक बात ये लिखने की है, पुलिस का मानना है कि ये उसने जली हुई लकड़ी के आगे वाले कोयले बन चुके हिस्से से लिखा है। हालांकि अभी पुलिस की जांच जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडराइटिंग एक्सपर्ट कर सकते हैं खुलासा

Padmavati controversy: who did write padmavati near a dead body, no one knows
किले पर लटकी लाश को उतरवाती पुलिस - फोटो : Vishnu Sharma
पद्मावती और लटकती हुई लाश के बारे में कोई कनेक्शन है भी या नहीं, यह तो हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा। पुलिस ने मृतक के घर से उसकी लिखावट के नमूने लिए हैं, वहीं पत्थरों पर लिखी हुई लिखावट से मिलान के बाद इस से पर्दा उठ सकेगा।

 
विज्ञापन

परिवार ने कहा उसे फिल्मों का शौक नहीं था

Padmavati controversy: who did write padmavati near a dead body, no one knows
मृतक चेतन सैनी का फाइल फोटो - फोटो : File photo
वहीं दूसरी तरफ मृतक चेतन सैनी के परिवार जनों का कहना है कि चेतन को फिल्मों का शौक नहीं था। ऐसे में पद्मावती या उससे जुड़ी दूसरी बातों से उसका लेना देना नहीं है। ऐसे में न तो उसने वह लिखा होगा न ही उसने खुदकुशी की है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed