{"_id":"5a1913ad4f1c1bc8678bdaac","slug":"chandigarh-gangrape-accused-arrested-revealed-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए ये है गैंगरेप में शामिल 'दरिंदा', बताया कैसे की लड़की के साथ दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देखिए ये है गैंगरेप में शामिल 'दरिंदा', बताया कैसे की लड़की के साथ दरिंदगी
Sun, 26 Nov 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
चंडीगढ़ गैंगरेप का आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देखिए ये है वो 'दरिंदा', जिसके ऑटो में लड़की बैठी थी और फिर उसने दो अन्य युवकों संग मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप किया, बताया कैसे की दरिंदगी।
2 of 7
चंडीगढ़ गैंगरेप का आरोपी
वारदात के सातवें ही दिन शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस ने केस को सुलझाते हुए तीन में से एक आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। केस की जांच में पूरे शहर के थानों की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल, साइबर सेल के अलावा कई अन्य शाखाएं अपने-अपने स्तर पर लगे हुए थे। आखिर में यह सफलता चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर-49 थाने को मिली।
3 of 7
चंडीगढ़ गैंगरेप
- फोटो : self
थाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर ही आरोपी गिरफ्तार किया जा सका। शुक्रवार देर शाम सेक्टर-9 स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में पत्रकारों से वार्ता में एसएसपी निलांबरी विजय जगदाले ने बताया कि सेक्टर-49 पुलिस थाने को गैंगरेप के आरोपी ऑटो चालक के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। उसके अनुसार आरोपी ऑटो चालक एरिया में ऑटो लेकर आने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Chandigarh Gangrape Case
इसके बाद साउथ डिविजन थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने उस ऑटो को भी जब्त कर लिया है, जिसकी मदद से वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी की पहचान अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद इरफान (29 वर्ष) के तौर पर हुई है। हालांकि वह 12-13 साल से चंडीगढ़ के आसपास के एरिया पहले बनूड़ और अब पिछले पांच साल से जीरकपुर में रह रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
Chandigarh Gangrape Case
पुलिस ने इरफान को एक ऑटो चालक की सूचना के आधार पर जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को इरफान ने अन्य दोनों आरोपियों के नाम गरीब मूलरूप से फैजाबाद निवासी और पोपू निवासी सुल्तानपुर बताए हैं। दोनों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है। फरार अन्य दोनों आरोपी भी जीरकपुर में डाबर गोदाम के पास झुग्गियों में रहते हैं। यहीं से तीनों की दोस्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।