{"_id":"5a2bd6884f1c1ba7668b8fdb","slug":"love-jihad-rajsamand-live-murder-case-everthing-that-you-want-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजसमंद लाइव मर्डर: 3 मिनट की दिल दहलाने वाली वारदात की जानिए हर बात...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजसमंद लाइव मर्डर: 3 मिनट की दिल दहलाने वाली वारदात की जानिए हर बात...
Sun, 10 Dec 2017 02:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:00 PM IST
1 of 11
आरोपी शंभूलाल रैगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तीन मिनट के लाइव मर्डर के वीडियो ने देशभर में हंगामा मचा दिया है। कुदाल से हत्या करने के बाद शव पर लगाई गई आग अब दिल्ली तक पहुंच गई है। लव जिहाद के नाम पर रची गई इस पूरी साजिश ने जहां मारने वाले के इंसान होने पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं अब उसकी तपन अब सरकार तक भी पहुंचती नजर आ रही है। हांलाकि पुलिस के मुताबिक इसे लव जिहाद का मामला बताना जल्दबाजी होगा। दिल्ली के बीकानेर हाउस पर हुए प्रदर्शन और राजस्थान सीएम के इस्तीफे की मांग ने सरकार के कान खड़े दिए हैं। जानिए इस बर्बर हत्या से जुड़ी हर बात, जो आप जानना चाहते हैं...
सुनसान में मिला था अधजला शव, वीडियो भी हुआ वायरल
2 of 11
वीडियो में आग लगाता हुआ शंभूलाल रैगर
- फोटो : अमर उजाला
राजसमंद में बीते बुधवार पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव अधजली अवस्था में पड़ा है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें शंभूलाल रैगर नाम का शख्स एक अन्य व्यक्ति को बेरहमी से धारदार हथियार से बार-बार मार रहा है। यहीं नहीं उसे मारने के बाद वह शव पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा देता है। इस वीडियो से पूरे शहर में सनसनी मच गई।
वीडियो वायरल होने के बाद हुई मरने वाले की पहचान
3 of 11
आरोपी शंभूलाल रैगर
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उस शव की जल्द से जल्द शिनाख्त करवाई तो पता लगा मृतक का नाम पंश्चिम बंगाल निवासी अफराजूल है। मृतक बीते दो दशक से राजसमंद में रह रहा था और ठेकेदारी का काम करता था। लव जेहाद का हवाला देकर बीच शहर में हुए हत्या के कारण पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। शंभूलाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम गठित की।
विज्ञापन
तीन पेज का खत भी किया वायरल
4 of 11
ये तीन पेज लिखे थे
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो जारी करने के साथ ही शंभूलाल ने तीन पेज का एक पत्र भी सोशल मीडिया पर जारी किया। इसमें लिखा कि हैलो फ्रेंड्स, माइ नेम इज शंभू भवानी। उसने इसमें कई भड़काऊ बातें भी लिखीं। उसने लव जिहाद और लव मैरिज का जिक्र किया।
पहले तीन और हत्या के बाद बनाए दो वीडियो
5 of 11
आरोपी शंभूलाल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में पता चला कि हत्या से पहले शंभू ने तीन वीडियो बनाए थे और लाइव हत्या का वीडियो तैयार करने के बाद खुद के दो और वीडियो बनाए। इन वीडियोज में शंभू भारत में लव जिहाद को लेकर भड़काऊ बोल बोल रहा है, वहीं राष्ट्रभक्ति की भी बातें कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।