{"_id":"599157a34f1c1b297f8b4ae4","slug":"choti-katwa-cut-off-even-muslim-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिन्दुओं की ही नहीं मुस्लिम व सिख महिलाओं की भी कटी हैं चोटियां!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दुओं की ही नहीं मुस्लिम व सिख महिलाओं की भी कटी हैं चोटियां!
Mon, 14 Aug 2017 03:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 14 Aug 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नसीम बानो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चोटी कटवा का कहर जारी है। चोटी कटने के घटनाओं में कई समुदायों की महिलाएं शिकार हुई हैं। हिन्दू, मुस्लिम से लेकर पंजाबी परिवार भी शिकार बना है।
मुस्लिम परिवार में चोटी कटवा ने राजस्थान के उदयपुर में कोहराम मचाया। यहां की अहमद हुसैन कालोनी में रहने वाली रेशम बानो की चोटी कटने की बात सामने आ रही है। चोटी कटने के बाद घबराएं परिजन इस रेशम बानो को गुलाब बाग स्थित इमली वाले बाबा की दरगाह ले गए। जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी मिली दरगाह पर पहुंच गए। रेशमा बानो और उसके परिजनों के अनुसार रात को भी रेशमा बानो परेशान थी। उसके गले में दिक्कत थी वह अपने पिता से कुछ कहना चाहती थी, लेकिन वह कह नहीं पाई।
पंजाबी महिला भी बनी शिकार, किचन में बाल कटकर गिरे
2 of 5
पंजाबी परिवार का भी हुआ शिकार
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान से शुरू हुई चोटी कटने के सिलसिले में पूरे देश के अलग अलग राज्यों की महिलाएं जद में आ गई। एक पंजाबी परिवार की महिला के साथ भी ऐसी ही घटना होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक उदयपुर के ही यादव कॉलोनी में रहने वाले पंजाबी परिवार की गुरप्रीत सिंह की पुत्रवधू के साथ हुई। महिला के परिजनों के अनुसार कल शाम वह चाय बना रही थी, तभी अचानक से उसके बाल कटकर नीचे गिर गए। जिसे देखकर वह बेहोश हो गई। उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
अन्य समुदायों से ज्यादा हिन्दू महिलाएं हुई हैं शिकार
3 of 5
महिला ने काटी थी अपनी चोटी
- फोटो : अमर उजाला
जहां तक बात हिन्दू महिलाओं की है। यहां कई महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं होने का दावा किया जा रहा है। यह सिलसिला रेगिस्तान के इलाके से शुरू हुआ। जोधपुर की महिला ने अपने पति को बुलाने के लिए चोटी काटी तो उसके बाद जैसे घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही । जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर में चोटी काट ले जाने की दर्जनों अफवाहों ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी। इसके बाद महिलाओं ने अंधविश्वास के चलते अपने घरों के बाहर दीवारों पर मेंहदी लगाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोटी करने की घटनाओं से प्रभावित हैं ये राज्य
4 of 5
choti cut
- फोटो : File photo
राजस्थान के बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में महिलाओं की चोटी कटने की घटना ने कई इलाकों में दहशत फैला दी। अब तक पुलिस की जांच में किसी तरह का कोई व्यक्ति पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
अभी तक नहीं उठ रहा राज से पर्दा
5 of 5
choti
- फोटो : अमर उजाला
चोटी कटवा की शिकायत पुलिस व प्रशासन तक पहुंची है, लेकिन अब तक इस राज से परदा नहीं उठ पाया है। न तो कोई व्यक्ति पकड़ में आया है न ही कोई स्थिति स्पष्ट हुई है। अब तक घटनाएं रुक रुक कर हो रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।