फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए, मौत बन गया पानी, कार समेत सीए स्टूडेंट को भी ले गया बहा

Sat, 26 Aug 2017 06:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 26 Aug 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
boy goes out missing after he drowned in sewer channel in jaipur
कार की छत पर बैठकर बचने का प्रयास करता युवक - फोटो : amar ujala
मूसलाधार बारिश के बाद सड़क पर बहते पानी की ताकत का अंदाजा एक कार चालक सीए स्टूडेंट नहीं लगा पाया और पानी के बहाव में वो कार सहित चौड़े नाले में बह गया जिसकी तलाश करते करते रेस्क्यू टीम को 24 से भी ज्यादा घंटे हो चुके हैं।

पानी के तेज बहाव में कार सहित बहा आयुष

boy goes out missing after he drowned in sewer channel in jaipur
कार की छत पर बैठकर बचने का प्रयास करता युवक - फोटो : amar ujala
मामला जयपुर शहर के सुदर्शनपुरा औद्योगिक क्षेत्र का है जहां बहने वाले करतारपुरा नाले में शुक्रवार सवेरे हुई तेज बारिश में कार समेत एक युवक बह गया। नाले के उपर से गुजरने वाले रास्ते में पानी का बहाव तेज था जिसका अंदाजा युवक को हो नहीं पाया। युवक का आयुष गर्ग (22) बताया गया जो किसान मार्ग का रहने वाला था।

छोटी सी भूल बनी जानलेवा

boy goes out missing after he drowned in sewer channel in jaipur
जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता आयुष - फोटो : amar ujala
सुबह तेज  बारिश के बाद नाले पर पानी का बहाव तेज हो गया था। ऐसे में कार सवार 22 वर्षीय युवक आयुष गर्ग तेज बहाव के बीच ही अपनी कार को उतारकर सड़क पार करने की कोशिश की। इस बीच में कार पानी में बह गई। युवक ने निकलने की कोशिश भी की, लेकिन पानी के तेज बहाव के बीच वह नहीं टिक पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत की बचने की कोशिश, लेकिन...

boy goes out missing after he drowned in sewer channel in jaipur
पानी की ताकत के आगे हारा आयुष - फोटो : amar ujala
आयूष ने बचने के लिए काफी हाथ-पैर मारे और प्रत्यक्षदर्शी भी उसे बहते पानी के बीच फंसा देख हाथ में डंडा लिए बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूद था। देखते ही देखते आयूष का साथ उसकी कार से छूट गया और वह बह गया।
विज्ञापन

कार मिली पर युवक की तलाश अब भी जारी

boy goes out missing after he drowned in sewer channel in jaipur
युवक को बचाने हाथ में डंडा लेकर आए कुछ प्रत्यक्षदर्शी - फोटो : amar ujala
घटना के बाद बहे आयुश की कार नाले में कुछ आगे जाकर अटक गई लेकिन युवक का अब तक पता नहीं लग पाया है। इस घटना को 24 घंटे से भी ज्यादा हो गए हैं। इधर, एनडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी है। युवक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed