फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी भी नामांकन में नहीं पहुंची मुख्यमंत्री राजे, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

Thu, 11 Jan 2018 11:28 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 11 Jan 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
bjp congress at election mode in rajasthan
फाइल फोटो।
गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए चौंकाने वाले नतीजों के बाद पार्टी आगामी चुनावों में पूरी तैयारी के साथ उतरने की बात कहती रही है। राजस्थान में होने जा रहे तीन महत्सपूर्ण उपचुनाव को लेकर भी पार्टी का प्रत्येक नेता कमर कसने की बात कर रहा है। बुधवार को उपचुनावों के नामांकन का आखिरी दिन था लेकिन मुख्यमंत्री राजे भाजपा के किसी भी प्रत्याशी के नमांकन में नहीं पहुंची।
Trending Videos

अं​तिम समय जारी हुई थी लिस्ट

bjp congress at election mode in rajasthan
फाइल फोटो।
राजनीतिक जानकार इन चुनावों को भाजपा की कड़ी परीक्षा के तौर पर देख रहे है। मुख्यमंत्री का किसी भी प्रत्याशी का नामांकन में नहीं पहुंचना भाजपा की अंदरुनी सियासत की झलक दिखला रहा है। गौरतलब है कि उपचुनाव के लिए पार्टी ने आधिकारिक टिकिट की भी घोषणा नामां​कन के अंतिम दिन से दो दिन पूर्व ही की है। 

यहां उपस्थित रहे दिग्गज

bjp congress at election mode in rajasthan
फाइल फोटो।
अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने बुधवार को ही नामांकन दाखिल किया है। वहीं दूसरी और तीनों ही उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों ने अलग—अलग दिन नामांकन ​दाखिल किए। इस दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट सहित कांग्रेस के तमाम दिग्गज तीनों नामांकन के दौरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दिखी गुटबाजी

bjp congress at election mode in rajasthan
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें सामने आती रही है लेकिन नामांकन के दौरान ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। वहीं दूसरी और भाजपा प्रत्याशियों के साथ राज्य सरकार के कई मंत्री तो नजर आए लेकिन मुख्यमंत्री का नजर नहीं आना आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय रहा। वहीं अजमेर में मुख्यमंत्री के पहुंचने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन वे नहीं पहुंची।
विज्ञापन

अब तक 62 उम्मीदवार हैं मैदान में 

bjp congress at election mode in rajasthan
फाइल फोटो।
राजस्थान में 29 जनवरी को अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इन उपचुनाव के लिए बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन था। ​जानकारी के अनुसार कुल 54 उम्मीदवार मैदान में है। हालांकि 15 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते है। उसके बाद ही अं​तिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सबसे ज्यादा उम्मीदवार अजमेर लोकसभा सीट में है। यहां कुल 30 उम्मीदवारों ने 38 नामांकन दाखिल किए है। जबकि अलवर से कुल 15 उम्मीदवारों ने 19 नामांकन दाखिल ​किए है। वहीं माडंगलगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 17  उम्मीदवार ने 21 फॉर्म जमा कराए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed