फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए UK और हमारी सेना का 'हेलिबॉर्न' अभ्यास,ऐसे ही आॅपरेशन मारा गया था लादेन

Sun, 10 Dec 2017 01:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 10 Dec 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
Ajeya Warrior 2017-indian and uk army practised heliborne operations in bikaner
अजेय वॉरियर
राजस्थान के रेतीले धोरों में चल रहे भारत और यूके सेना के संयुक्त युद्धाभ्यास'अजेय वॉरियर' में हेलिबॉर्न आॅपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान हैलीकॉप्टर से कमांडो दुश्मन के इलाके में उतरे और कार्रवाई को अंजाम दिया। 

 

क्या होता है हेलिबॉर्न आॅपरेशन

Ajeya Warrior 2017-indian and uk army practised heliborne operations in bikaner
हेलिबॉर्न आॅपरेशन
हेलिबॉर्न आॅपरेशन में युद्ध या एक सैन्य मिशन के दौरान हेलिकॉप्टरों की मदद से दुश्मन के इलाकों में धावा बोलने की एक त्वरित कार्रवाई है। कमांडोज हेलिकॉप्टर से ​चिन्हित इलाके में उतरते हैं और आॅपरेशन पूरा कर वापस हेलिकॉप्टर से लौट जाते है। 
 

हेलिबॉर्न आॅपरेशन से ही किया गया था ओसामा का खात्मा

Ajeya Warrior 2017-indian and uk army practised heliborne operations in bikaner
आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत करते कमांडो
अमेरिकी सेना ने कुख्यात आतंकी संगठन अल कायदा के चीफ ओसामा बिन लादेन को साल 2011 में हेलिबॉर्न आॅपरेशन चलाकर ही उसका खात्मा कर दिया था। जो आज भी दुनिया का सबसे बड़ा हेलिबॉर्न आॅपरेशन माना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आसान नहीं हेलिबॉर्न आॅपरेशन

Ajeya Warrior 2017-indian and uk army practised heliborne operations in bikaner
हेलिबॉर्न आॅपरेशन
आज बीकानेर के महाजन में युद्धाभ्यास के दौरान दोनों सेना के जवानों ने हेलिबॉर्न आॅपरेशन के दौरान सशस्त्र हेलिकॉप्टर से कूदने और रेड मारने की बारिकीयां सीखी। आपको बता दें कि धरातल से कुछ उंचाई पर हेलिकॉप्टर से कमांडोज को रस्सी के सहारे नीचे उतारा जाता है जिसमें काफी जोखिम होता है। हेलिकॉप्टर से नीचे उतरने के बाद कमांडो को तुरंत अपनी पोजिशन लेनी होती है और टार्गेट की तरफ धीरे धीरे बढ़ना पड़ता है।
 
विज्ञापन

दुश्मन के इलाके के भीतरी हिस्सों तक घुस जाती है सेना

Ajeya Warrior 2017-indian and uk army practised heliborne operations in bikaner
अजेय वॉरियर
हेलिबॉर्न आॅपरेशन का फायदा ये है कि यदि सेना को अपना टार्गेट पता हो तो वो हेलिकॉप्टर की मदद से दुश्मन के इलाके के भीतर तक घुस जाती है और अपना काम खत्म कर देने के बाद तुरंत लौट जाती है। अमूमन ऐसे आॅपरेशंस को अंजाम देने में जोखिम ज्यादा और वक्त कम लगता है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed