फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बॉर्डर' का Battle of Longewala हुआ था यहां, मेजर चांदपुरी से धरमवीर तक सब असली

Wed, 06 Dec 2017 04:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 06 Dec 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
battle of longewala 1971- the untold story of the real incident happened in 1971
लोंगेवाला के युद्ध की एक दुर्लभ तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
लोंगेवाला राजस्थान के जैसलमेर का वह गांव है जहां हमारे 120 रियल हीरोज ने तीन हजार पाकिस्तानियों को उल्टे पांव दौड़ाया था। 1971 में हुए इस युद्ध की आज वर्षगांठ है। इसको लेकर 1998 में जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर भी रिलीज हो चुकी है।  

ऐसे लड़ा गया था लोंगेवाला का युद्ध

battle of longewala 1971- the untold story of the real incident happened in 1971
battle of longewala - फोटो : Amar Ujala
1971 में पांच और छह दिसंबर। स्थान-जैसलमेर का रेतीला इलाका। पा​किस्तान ने अपने नापाक इरादों के चलते भारत पर हमला बोल दिया। पाकिस्तानी सेना की मंशा थी कि रात को हमला किया जाए और लोंगेवाला में नाश्ता, रामगढ़ में लंच और जोधपुर में डिनर..। लेकिन भारतीय सेना ने जज्बे का पाकिस्तान को अंदाजा नहीं था। संख्या बल के लिहाज से बहुत कम होने के बावजूद हौसला कम नहीं था। ऐसा जबाव दिया कि पाकिस्तान के तीन हजार सैनिक उल्टे पांव भागने लगे।
 

120 भारतीय जवानों के सामने थे 3 हजार पाकिस्तानी

battle of longewala 1971- the untold story of the real incident happened in 1971
फाइल फोटो
थार रेगिस्तान में लोंगेवाला की लड़ाई पांच और छह दिसंबर 1971 को लड़ी गई थी । इस लड़ाई के दौरान 23वी पंजाब रेजीमेंट के 120 भारतीय सिपाहियों की एक टोली ने पाकिस्तानी सेना के तीन हजार फौजियों को धूल चटा दी थी। भारतीय वायुसेना ने इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी । 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की चाल उसी पर पड़ी भारी

battle of longewala 1971- the untold story of the real incident happened in 1971
लोंगेवाला गांव
शायद आपको जानकारी हो कि 1971 की भारत पाकिस्तान लड़ाई का मुख्य फोकस था सीमा का पूर्वी हिस्सा । पश्चिमी हिस्से की निगरानी सिर्फ इसलिए की जा रही थी ताकि याहया खान के नेतृत्व में लड़ रही पाकिस्तानी सेना इस इलाके पर कब्जा करके भारत सरकार को पूर्वी सीमा पर समझौते के लिए मजबूर ना कर दे ।
 
विज्ञापन

लोंगेवाला में नाश्ता, रामगढ़ में लंच और जोधपुर में डिनर के थे मंसूबे

battle of longewala 1971- the untold story of the real incident happened in 1971
लोंगेवाला - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान ने पंजाब और राजस्थान के इलाकों में अपने जासूस फैला रखे थे । उनकी योजना किशनगढ़ और रामगढ़ की ओर से राजस्थान में घुसपैठ करने की थी । पाकिस्तान के ब्रिगेडियर तारिक मीर ने अपनी योजना पर विश्वास प्रकट करते हुए कहा था..इंशाअल्लाह हम नाश्ता लोंगेवाला में करेंगे। दोपहर का खाना रामगढ़ में खाएंगे और रात का खाना जैसलमेर में होगा। यानी उनकी नजर में सारा खेल एक ही दिन में खत्म हो जाना था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed