जलवायु परिवर्तन के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के विभिन्न रूप देखने को मिल रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र समेत 13 राज्यों में पारा 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। वहीं, लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। चुनाव प्रचार के इसी क्रम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश दौरे पर जाएंगे। इसके अलावा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी द्वारा भेजे के समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, अलीगढ़ में पीएम मोदी की रैली
पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश
जलवायु परिवर्तन के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के विभिन्न रूप देखने को मिल रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र समेत 13 राज्यों में पारा 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। वहीं, पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। पांच राज्यों में लू का कहर है, जबकि अन्य प्रदेश भी प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं। पढ़ें पूरी खबर
अलीगढ़ में PM मोदी की रैली तो छत्तीसगढ़ में बरसेंगे शाह-नड्डा
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। चुनाव प्रचार के इसी क्रम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश दौरे पर जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री का अलीगढ़ जाने का कार्यक्रम है। खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री अलीगढ़ लोकसभा प्रत्याशी सतीश गौतम के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे। रैली का समय दोपहर लगभग दो बजे से प्रस्तावित है। पढ़ें पूरी खबर
मनी लॉन्ड्रिग मामले में केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी द्वारा भेजे के समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है। उन्होंने ईडी के समन को गैरकानूनी बताया है। पढ़ें पूरी खबर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सियाचिन दौरे पर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को सियाचिन का दौरा करेंगे और दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तैनात सैनिकों से बातचीत करेंगे। रक्षा मंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर यह जानकारी दी। बताते चलें कि होली के अवसर पर राजनाथ सिंह का सियाचिन जाकर सैनिकों के साथ त्योहार मनाने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था। उस वक्त रक्षा मंत्री लेह में ही सैनिकों के साथ होली मनाकर लौट गए थे। पढ़ें पूरी खबर