फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah Rahul and Priyanka Gandhi Kharge other big leaders

Elections: अलीगढ़ में PM मोदी की रैली तो छत्तीसगढ़ में बरसेंगे शाह-नड्डा, फतेहपुर सीकरी में हुंकार भरेंगे योगी

Mon, 22 Apr 2024 05:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 Apr 2024 05:24 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री अलीगढ़ लोकसभा प्रत्याशी सतीश गौतम के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे। रैली का समय दोपहर लगभग दो बजे से प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Political Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah Rahul and Priyanka Gandhi Kharge other big leaders
पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। चुनाव प्रचार के इसी क्रम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश दौरे पर जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री का अलीगढ़ जाने का कार्यक्रम है। खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री अलीगढ़ लोकसभा प्रत्याशी सतीश गौतम के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे। रैली का समय दोपहर लगभग दो बजे से प्रस्तावित है। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
  • दोपहर- दो बजे 

गृहमंत्री अमित शाह 
वहीं, छत्तीसगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह आज चुनावी रैली करेंगे। नरहरदेव हाईस्कूल ग्राउंड, कांकेर में गृहमंत्री शाह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

जनसभा- 1

  • समय- सुबह 11:45 बजे, स्थान- शासकीय हाईस्कूल मैदान, लोरमी, जिला- मुंगेली, बिलासपुर

जनसभा- 2

  • समय- दोपहर 1:35 बजे, स्थान- आईटीआई मैदान, भिलाई, जिला- दुर्ग

जनसभा- 3

  • समय- दोपहर 3:05 बजे, स्थान- खेल मैदान, कौशल्या मंदिर, चंदखुरी, जिला- रायपुर

आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर हुंकार भरेंगे सीएम योगी
22 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के किरावली में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि यह ऐतिहासिक रैली होने वाली है। सीएम योगी फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.10 बजे लखनऊ से खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

बुलंदशहर और नोएडा में मायावती करेंगी जनसभा
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती करीब 12 बजे सिकंदराबाद में जनसभा को संबोधित करेंगी। सिकंदराबाद में गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed