Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court to Hear SCBA Plea Against Lawyer Over Remarks on CJI

सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ टिप्पणी पर एससीबीए सख्त: वकील पर हो सकती है अवमानना की कार्रवाई, जानें कब है सुनवाई

Tue, 17 Nov 2026 11:58 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 17 Nov 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court to Hear SCBA Plea Against Lawyer Over Remarks on CJI
सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत - फोटो : एएनआई
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने एक वकील के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है, जिसने कल (16 नवंबर) अदालती कार्यवाही के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


एससीबीए ने क्या कहा? 
एससीबीए की सचिव प्रज्ञा बघेल और संयुक्त सचिव मीनेश दुबे ने आज सीजेआई के सामने यह मामला रखा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि वकील के खिलाफ आपराधिक अवमानना (क्रिमिनल कंटेंप्ट) की कार्यवाही शुरू करने की याचिका दायर करने के लिए, उन्होंने भारत के अटॉर्नी जनरल की सहमति ले ली है। इस मामले में 18 नवंबर को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन


क्या है मामला? 
दरअसल, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में वकील ने सुनवाई के दौरान सीजेआई पर व्यक्तिगत टिप्पणी की। पीठ में सीजेआई सूर्यकांत के अलावा न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी मौजूद थे। सीजेआई ने वकील से इंतजार करने को कहा और आश्वासन दिया कि उनके कागजात देखे जाएंगे। लेकिन वकील इंतजार करने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने सीजेआई पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा, 'नहीं, मैं इंतजार नहीं करूंगा। आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, आप इसके योग्य नहीं हैं। आपके अंदर इसके लिए ईमानदारी नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




(यह खबर अपडेट हो रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed