फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates Snowfall in several states IMD heatwave and rainfall Alert news in hindi

मौसम की गुगली: पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश, 13 मैदानी राज्यों में पारा 42 पार, अगले पांच दिन राहत के आसार नहीं

Mon, 22 Apr 2024 05:04 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 05:04 AM IST
सार

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र समेत 13 राज्यों में पारा 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। वहीं, पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। पांच राज्यों में लू का कहर है, जबकि अन्य प्रदेश भी प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं।

विज्ञापन
Weather Updates Snowfall in several states IMD heatwave and rainfall Alert news in hindi
मौसम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

जलवायु परिवर्तन के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के विभिन्न रूप देखने को मिल रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र समेत 13 राज्यों में पारा 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। वहीं, पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। पांच राज्यों में लू का कहर है, जबकि अन्य प्रदेश भी प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले पांच दिन मौसम इसी तरह रहने का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इनमें से कई राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के साथ 14 राज्यों के विभिन्न इलाकों में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि हो रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बंगाल के गंगा तटीय इलाके, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ व झारखंड में लू चल रही है। इनके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में कई जगह तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है।
विज्ञापन


केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के लिए अधिक गर्मी व उमस की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा में सोमवार तक लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। राज्य मे 25 अप्रैल से स्कूूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदानों में गर्मी, पहाड़ों पर ठंड
एक तरफ मैदानी इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं तो वहीं, अप्रैल में भी हिमाचल में बर्फबारी का सिलसिला नहीं थम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 22-23 अप्रैल के लिए बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को रोहतांग दर्रा व कोकसर में बर्फबारी हुई। कुल्लू, चंबा व धर्मशाला में भारी बारिश व ओलावृष्टि हुई। पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों-हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के मैदानी भागों में 30-35 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान है। आगामी 27 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने का पूर्वानुमान है।


पूर्वी भारत में 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया, पूर्वी भारत में अगले चार-पांच दिन में अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली में अगले दो-तीन दिन तापमान 38 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद एक-दो डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। बंगाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है, इसे देखते हुए प्रचंड लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed