{"_id":"6afbf40821cab8a94a08e5ed","slug":"supreme-court-to-hear-scba-plea-against-lawyer-over-remarks-on-cji-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ टिप्पणी पर एससीबीए सख्त: वकील पर हो सकती है अवमानना की कार्रवाई, जानें कब है सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ टिप्पणी पर एससीबीए सख्त: वकील पर हो सकती है अवमानना की कार्रवाई, जानें कब है सुनवाई
Tue, 17 Nov 2026 11:58 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:58 AM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वकील पर आपराधिक अवमानना की कार्रवाई की मांग की है। एससीबीए ने अटॉर्नी जनरल की सहमति लेकर याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट 18 नवंबर को इस मामले पर सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने एक वकील के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है, जिसने कल (16 नवंबर) अदालती कार्यवाही के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।
एससीबीए ने क्या कहा?
एससीबीए की सचिव प्रज्ञा बघेल और संयुक्त सचिव मीनेश दुबे ने आज सीजेआई के सामने यह मामला रखा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि वकील के खिलाफ आपराधिक अवमानना (क्रिमिनल कंटेंप्ट) की कार्यवाही शुरू करने की याचिका दायर करने के लिए, उन्होंने भारत के अटॉर्नी जनरल की सहमति ले ली है। इस मामले में 18 नवंबर को सुनवाई होगी।
क्या है मामला?
दरअसल, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में वकील ने सुनवाई के दौरान सीजेआई पर व्यक्तिगत टिप्पणी की। पीठ में सीजेआई सूर्यकांत के अलावा न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी मौजूद थे। सीजेआई ने वकील से इंतजार करने को कहा और आश्वासन दिया कि उनके कागजात देखे जाएंगे। लेकिन वकील इंतजार करने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने सीजेआई पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा, 'नहीं, मैं इंतजार नहीं करूंगा। आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, आप इसके योग्य नहीं हैं। आपके अंदर इसके लिए ईमानदारी नहीं है।'
विज्ञापन
(यह खबर अपडेट हो रही है)