{"_id":"6afbe5f824b79d68b60cbd87","slug":"prince-william-drives-electric-auto-in-mumbai-kate-middleton-enjoys-ride-near-sea-link-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में प्रिंस विलियम ने चलाई इलेक्ट्रिक ऑटो: केट मिडलटन ने लिया सवारी का आनंद; सी लिंक पर दिखा शाही अंदाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में प्रिंस विलियम ने चलाई इलेक्ट्रिक ऑटो: केट मिडलटन ने लिया सवारी का आनंद; सी लिंक पर दिखा शाही अंदाज
Tue, 17 Nov 2026 10:59 AM IST
शिवम गर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
शाही जोड़े का देसी अंदाज
- फोटो : Amar Ujala Graphics
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन इन दिनों भारत दौरे पर हैं। मंगलवार, 17 नवंबर को मुंबई दौरे के दूसरे दिन शाही जोड़े का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दोनों ने अर्थशॉट प्राइज 2026 के 15 फाइनलिस्ट से मुलाकात की। इस दौरान प्रिंस विलियम खुद इलेक्ट्रिक ऑटो चलाते नजर आए, जबकि केट मिडलटन पीछे बैठकर सवारी का आनंद लेती दिखीं।
विज्ञापन
यह खास ऑटो राइड बांद्रा-वर्ली सी लिंक के खूबसूरत नजारे के बीच हुई। जिस इलेक्ट्रिक ऑटो में दोनों ने सफर किया, उसे महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने तैयार किया है। कंपनी भारत की उन दो फाइनलिस्ट में शामिल है, जिन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में उनके काम के लिए अर्थशॉट पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
