फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: 'आ गया स्वाद?' सनराइजर्स हैदराबाद की धुनाई पर मुंबई ने लिए दिल्ली के मजे, सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

Sun, 21 Apr 2024 04:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 21 Apr 2024 04:15 PM IST
सार

SRH ने बल्ले से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 266 रन बना डाले। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन
IPL 2024: 'Aa Gaya Swaad?' Mumbai Indians' trolls Delhi Capitals after Sunrisers Hyderabad Power Show
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को ट्रोल किया - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन अपने सबसे शानदार फॉर्म में है। टीम ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा तीन बार 250+ का स्कोर बनाने का एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया। दिलचस्प बात यह है कि ये सभी आईपीएल 2024 में ही आए हैं। एसआरएच ने पहली बार 250 रन का आंकड़ा 27 मार्च को हैदराबाद के मैदान में मुंबई इंडियंस के खिलाफ छुआ था। सनराइजर्स ने तब 20 ओवर में तीन विकेट पर 277 रन बनाए थे, जो उस समय आईपीएल में किसी टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी था।

मुंबई ने दिल्ली को किया ट्रोल

IPL 2024: 'Aa Gaya Swaad?' Mumbai Indians' trolls Delhi Capitals after Sunrisers Hyderabad Power Show
हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत - फोटो : IPL
एसआरएच को अपने ही रिकॉर्ड से आगे निकलने में कुछ ही दिनों का समय लगा। टीम ने 15 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रन बनाए। इस उपलब्धि के एक हफ्ते से भी कम समय में, SRH ने बल्ले से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 266 रन बना डाले। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को ट्रोल कर दिया। दिल्ली ने भी मुंबई के खिलाफ सनराइजर्स के 277 रन बनाने के बाद हार्दिक पांड्या की टीम को ट्रोल किया था।

मुंबई ने क्या लिखा?

IPL 2024: 'Aa Gaya Swaad?' Mumbai Indians' trolls Delhi Capitals after Sunrisers Hyderabad Power Show
हार्दिक और पंत - फोटो : IPL
जब SRH ने 27 मार्च को हैदराबाद में MI को हराया था तो दिल्ली ने ट्विटर पर पोस्ट किया था, 'सनराइजर्स के बल्लेबाजों के लिए वास्तविक सवाल- नाश्ते में क्या खाया आज? #SRHvMI #IPL2024।' इसते बाद जब को शनिवार सनराइजर्स ने दिल्ली के गेंदबाजों की पिटाई की तो मुंबई इंडियंस ने मशहूर कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु का एक मीम शेयर किया। मेमे में कलाकार की वायरल लाइन थी- आ गया स्वाद?
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

IPL 2024: 'Aa Gaya Swaad?' Mumbai Indians' trolls Delhi Capitals after Sunrisers Hyderabad Power Show
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL
मैच की बात करें तो ट्रेविस हेड ने 32 गेंद में 89 रन , जबकि अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद में 46 रन की तूफानी पारी खेली इसकी बदौलत सनराइजर्स ने सात विकेट पर 266 रन बनाए। एसआरएच ने पहले छह ओवरों में बिना किसी नुकसान के 125 रन बना लिए थे। टी20 के पावरप्ले के इतिहास में एक टीम द्वारा यह सर्वोच्च स्कोर है। कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए।

जवाब में दिल्ली की टीम 19.1 ओवर में 199 रन पर सिमट गई। जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 18 गेंद में पांच चौके और सात छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली। उन्होंने 15 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो इस सीजन का सबसे अर्धशतक रहा। वहीं, अभिषेक पोरेल ने 22 गेंद में 42 रन की पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत ने 35 गेंद में 44 रन की पारी खेली। सनराइजर्स के लिए नटराजन ने चार विकेट लिए। वहीं, मयंक मार्कंडेय और नीतीश रेड्डी को दो-दो विकेट लिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed