देश में आम चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। सियासी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी हुई है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में जनसभाएं करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज से राम मंदिर के वीआई दर्शन शुरू हो जाएंगे। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने इस बात की 55% आशंका जताई है कि 2024 जलवायु रिकॉर्ड का सबसे गर्म साल होगा। इतना ही नहीं उन्होंने इस वर्ष को पांच सबसे गर्म वर्षों में शुमार होने की 99% संभावना जताई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: रामलला के VIP दर्शन आज से फिर शुरू, बंगलूरू-चिक्काबल्लापुरा में PM की जनसभा, देश-दुनिया की अहम खबरें
लोकसभा चुनाव: आज बंगलूरू और चिक्काबल्लापुरा में पीएम मोदी की जनसभाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगलूरू और चिक्काबल्लापुरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने बताया कि मोदी दोपहर करीब दो बजे चिकबल्लापुरा के चोकहल्ली गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इस सीट से राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर को अपना उम्मीदवार बनाया है। पढ़ें पूरी खबर
UP Board Result 2024 : आज दोपहर जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया गया था। इस बार उससे पांच दिन पहले परिणाम आएगा। आज दोपहर दो बजे परिणाम की घोषणा होगी। पढ़ें पूरी खबर
राममंदिर: आज से फिर शुरू हो जाएंगे वीआईपी दर्शन
रामनवमी मेले की वजह से रोकी गई वीआईपी दर्शन की व्यवस्था शनिवार से फिर शुरू हो जाएगी। राममंदिर ट्रस्ट ने रामनवमी मेले में भारी भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर 18 अप्रैल तक वीआईपी दर्शन व पास के माध्यम से होने वाले दर्शन पर रोक लगा दी थी। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक जिन्होंने पहले से ही स्लॉट बुक कर लिए थे, उनके पास भी निरस्त कर दिए गए थे। अब पास के माध्यम से दर्शन व आरती में शामिल होने की व्यवस्था फिर बहाल कर दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
भारत ने फिलीपींस को सौंपी ब्रह्मोस की पहली खेप
भारत ने चीन के पड़ोसी देश फिलीपीन को शुक्रवार को ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप सौंपी। फिलीपीन इसे दक्षिणी चीन सागर में तैनात करेगा, जिससे चीन की चिंता बढ़ गई है। दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन का स्पार्कली द्वीप को लेकर विवाद चलता रहता है। पढ़ें पूरी खबर