IPL 2024: डग आउट में बैठे डेविड के इशारे पर सूर्या ने मांगा DRS, जानें MI पर क्यों लग रहा बेईमानी करने का आरोप
एमआई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेईमानी के आरोप लगे हैं। इस वीडियो में पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान सैम करन मैदानी अंपायर से भी यही शिकायत करते दिख रहे हैं।
इसके बाद बड़ी स्क्रीन पर डेविड को डीआरएस के लिए इशारा करते दिखाया जाता है। इसके बाद करन अंपायर को दिखाने की कोशिश करते हैं कि डग आउट की ओर से इशारा किया जा रहा है, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर देता है। डेविड को डीआरएस के लिए इशारा करते देख स्ट्राइक पर मौजूद सूर्या अंपायर से डीआरएस की मांग करते हैं और अंपायर वाइड के लिए डीआरएस लेते हैं। हालांकि, मुंबई की टीम पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वीडियो यहां देखें...
another incident where umpires supported MI. Tim David singling for DRS after seeing the reply, Sam Curran pointed out but umpire ignored him and asked from third umpire. this is shameful pic.twitter.com/QOS27aLXsr
— Sunil the Cricketer (@1sInto2s) April 19, 2024
@stevesmith49 really not a good look for you mate. Shouldve played for MI, wouldve gotten away with much worse and would still be Aus captain https://t.co/S02LaCzcxe
— Ashish Sangai (@AshishFunguy) April 18, 2024
For anyone watching this after the copyright claim against me, here is the timeline of the cheating with pictures:
— Ashish Sangai (@AshishFunguy) April 18, 2024
0:08 Umpire doesnt give a wide
0:16 Tim David, Boucher, Pollard see replay
0:21 they signal team to take DRS
0:31 Sam Curran protesting pic.twitter.com/u20GUBRjBw
यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने भी सोशल मीडिया पर अंपायरिंग के स्तर पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'समय आ गया है कि हम स्पेशलिस्ट तीसरे अंपायर को रखने पर विचार करें जिससे कई फैसले संदिग्ध न हों। कुछ अंपायर मैदान पर बेहतर तरीके से फैसला देते हैं। तीसरे अंपायर को अनुभव और एक अच्छे स्किल की आवश्यकता होती है।
It’s time we considered having specialist 3rd umpires, too many questionable decisions being made.
— Tom Moody (@TomMoodyCricket) April 18, 2024
Some umpires are better suited on field, the 3rd umpire requires experience and a certain skill set. #IPL