{"_id":"6622dc3d582790e9090a2485","slug":"pm-modi-to-address-public-meetings-tomorrow-in-bengaluru-and-chikkaballapura-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election: आज बंगलूरू और चिक्काबल्लापुरा में PM की जनसभा, आम चुनाव की तारीखों के एलान के बाद चौथा कर्नाटक दौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election: आज बंगलूरू और चिक्काबल्लापुरा में PM की जनसभा, आम चुनाव की तारीखों के एलान के बाद चौथा कर्नाटक दौरा
Sat, 20 Apr 2024 02:34 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 20 Apr 2024 02:34 AM IST
सार
Election: भाजपा की कर्नाटक इकाई ने बताया कि मोदी दोपहर करीब दो बजे चिकबल्लापुरा के चोकहल्ली गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इस सीट से राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगलूरू और चिक्काबल्लापुरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने बताया कि मोदी दोपहर करीब दो बजे चिकबल्लापुरा के चोकहल्ली गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इस सीट से राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
इसके बाद प्रधानमंत्री बंगलूरू जाएंगे और शाम चार बजे पैलेस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। बंगलूरू शहर भाजपा का गढ़ है, क्योंकि उसके तीनों सांसद भाजपा के हैं।लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के एलान के बाद प्रधानमंत्री का यह चौथा कर्नाटक दौरा होगा।
विज्ञापन
उनकी पहली बैठक 16 मार्च को चुनाव की तारीखों के एलान के दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृह क्षेत्र कलबुर्गी में हुई थी। उनकी अगली सार्वजनिक सभा शिवमोगा में थी। 14 अप्रैल को मोदी मैसूर और मंगलुरु थे।
विज्ञापन