फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबरें फटाफट: अब तक की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

Wed, 18 Jan 2017 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
 top 5 biggest news of 18th january
सलमान खान - फोटो : getty
#. सलमान खान को बड़ी राहत, जोधपुर कोर्ट ने आर्म्स एक्ट में किया बरी


#. अमित शाह के घर पर ND तिवारी ने बेटे संग थामा बीजेपी का हाथ

#. पश्चिम बंगालः पावर प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन में 2 की मौत

#. सेना के हर जवान को मिलेगा वर्ल्ड क्लास हेलमेट, 9mm की बुलेट भी होगी बेअसर

#. सेना की वर्दी में दिखे 7 संदिग्ध आतंकवादी, दिल्ली में हमले की योजना

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

 top 5 biggest news of 18th january
#. सलमान खान को बड़ी राहत, जोधपुर कोर्ट ने आर्म्स एक्ट में किया बरी

नया साल सलमान खान के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। जोधपुर अदालत ने 18 साल पुराने हिरण शिकार और शिकार में अवैध हथियारों के इस्तेमाल के मामले में उन्हें बरी कर दिया है। कोर्ट के बाहर सलमान खान को देखने के लिए उनके प्रशंसकों की भीड़ लगी है।

सरकारी वकील ने बताया कि सलमान को संदेह का लाभ देते हुए कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया। अपनी बहन अलवीरा के साथ कोर्ट पहुंचे सलमान ने फैसला सुनने के बाद अलवीरा से हाथ मिला खुशी जाहिर की।
 

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

 top 5 biggest news of 18th january
- फोटो : AmarUjala
#. अमित शाह के घर पर ND तिवारी ने बेटे संग थामा बीजेपी का हाथ 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने अपने बेटे रोहित शेखर के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे नारायण दत्त तिवारी, पत्नी उज्जवला और बेटे रोहित शेखर संग अमित शाह के घर पहुंचे। जहां उन्होंने बेटे संग भाजपा का दामन थाम लिया।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

 top 5 biggest news of 18th january
- फोटो : amar ujala
#. पश्चिम बंगालः पावर प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन में 2 की मौत

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के भांगर इलाके में पावर प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन मंगलवार को हिंसक हो उठा। हिंसक भीड़ ने दस पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जबकि इस हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की पहचान 26 वर्षीय मफीजुल खान और आलम मुल्ला के रूप में की गई है। पीड़ितों के परिवार ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर फायरिंग का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

 top 5 biggest news of 18th january
- फोटो : File Photo
#. सेना के हर जवान को मिलेगा वर्ल्ड क्लास हेलमेट, 9mm की बुलेट भी होगी बेअसर 

पहली बार सेना के हर जवान को वर्ल्ड क्लास हेलमेट मिलने जा रहा है। हेलमेट सैनिकों के साजों सामान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जब वह सैन्य कार्रवाई में हिस्सा लेते हैं। जवानों के लिए हेलमेट जीवन और मृत्यु के बीच अंतर पैदा करता है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed