फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ND tiwari will join BJP today

अमित शाह के घर पर ND तिवारी के बेटे ने थामा बीजेपी का हाथ

Wed, 18 Jan 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 18 Jan 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
ND tiwari will join BJP today
nd tiwari - फोटो : ANI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं एनडी ने विधानसभा चुनावों में भाजपा को समर्थन देने का एलान किया है।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे नारायण दत्त तिवारी, पत्नी उज्जवला और बेटे रोहित शेखर संग अमित शाह के घर पहुंचे। जहां उनके बेटे रोहित शेखर ने भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा हो रही थी लेकिन उन्होंने अभी भाजपा ज्वाइन नहीं की है।
विज्ञापन

 

 
एनडी की पत्नी उज्जवला तिवारी ने इसकी सीधे-सीधे पुष्टि तो नहीं की, पर इतना जरूर कहा था ‌कि दिल्ली में बुधवार को एनडी की भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात करेंगेे।
  एनडी इस समय अपने बेटे रोहित शेखर के लिए भी टिकट मांग रहे हैं।

ND ने दिल्ली में डाला डेरा

ND tiwari will join BJP today
नारायण दत्त तिवारी - फोटो : file photo

सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर के भाजपा से टिकट के लिए नैनीताल ऊधमसिंह नगर सांसद सिंह कोश्यारी भी कोशिश कर रहे हैं।

रोहित के लिए तिवारी परिवार लालकुआं से टिकट मांग रहा था, जबकि पार्टी नेता रोहित को हल्द्वानी से टिकट देने के पक्ष में है।

बताया गया था ‌कि भाजपा नेताओं से बातचीत के लिए तिवारी परिवार ने मंगलवार को दिल्ली में डेरा डाल लिया था। एनडी की पत्नी उज्जवला तिवारी ने इसकी पुष्टि की थी।

उज्जवला ने बताया था‌ कि बुधवार को भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। तिवारी परिवार कांग्रेस से खासा नाराज भी था।

तो क्या बेटे शेखर के लिए कांग्रेस छोड़ देंगे एनडी?

ND tiwari will join BJP today
एनडी तिवारी - फोटो : AmarUjala

सियासी जानकारों की मानें तो एनडी का भाजपा में जाना प्रदेश ही नहीं केंद्रीय कांग्रेस के लिए भी बड़े झटके के तौर पर होगा।

बता दें कि एनडी अपने पुत्र रोहित के लिए टिकट मांग रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में शेखर के लिए संभावनाएं टटोली थीं।

चर्चा है कि भाजपा उन्हें हल्द्वानी से उनकी अनुयायी रही डॉ. इंदिरा हृदयेश के खिलाफ उतारना चाह रही थी। हालांकि इस फैसले को शेखर ने अपने लिए सुरक्षित नहीं माना, लिहाजा बात अटक गई।

ND के फैसलों को राजनीति के चाणक्य की मिसाल दी जाती थी

ND tiwari will join BJP today
इंदिरा हृदयेश - फोटो : ANI

कहने वाले यह भी कह रहे हैं कि एनडी अब उम्र के उस पड़ाव पर हैं जहां उनके फैसलों में उस एनडी तिवारी का विवेक नहीं हैं जिन्हें राजनीति के चाणक्य की मिसाल दी जाती रही।

जब तक एनडी की शारीरिक काया बुढ़ापे की गिरफ्त से बाहर रही, तब तक उनके सियासी फैसलों ने तेजतर्रार हरीश रावत को भी निस्तेज रखा।

अब कहा जाता है कि एनडी अपने परिवार के विवेक के हिसाब से निर्णय लेते हैं, लेकिन यह भी सच है कि उन्होंने भाजपा में जाने के संकेत देकर पहले से ही झटके झेल रही कांग्रेस को सदमे में डाल दिया है।
 

कांग्रेस ने तीन बार यूपी सरीखे बड़े राज्य की बागडोर सौंपी

ND tiwari will join BJP today
एनडी तिवारी - फोटो : amar ujala

एनडी पुराने और खांटी कांग्रेसी हैं और आजादी के आंदोलन के सिपाही रहे हैं।

बचपन से लेकर जवानी तक उन्होंने कांग्रेस को देखा और जिया है। बदले में कांग्रेस ने भी उनके सियासी कौशल की कद्र की और उन्हें तीन बार यूपी सरीखे बड़े राज्य की बागडोर सौंपी।

केंद्रीय मंत्री रहे एनडी तिवारी ने तब भी कांग्रेस नहीं छोड़ी जब कांग्रेस आलाकमान ने राज्यपाल बनाकर उन्हें दक्षिण में दंडकारण्य दे दिया था। मगर कहते हैं कि सियासत में कुछ भी संभव है तो अब एनडी के भाजपा में जाने की चर्चाओं ने सियासी हलकों में खलबली मचा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed