फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे कराएं वोटर आईडी कार्ड में घर बैठे करेक्शन

Wed, 18 Jan 2017 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
In 5 easy steps do correction in your voter id card from your home

पांच आसान स्टेप्स में आप घर में बैठकर अपने स्मार्ट फोन या लैपटॉप की मदद से वोटर आईडी में हुई गलतियों का आसानी से करेक्शन कर सकते हैं। करेक्शन करने के बाद आप उसका प्रिंटआउट संभालकर रख लें। इसके बाद दो हफ्ते के अंदर आपका करेक्शन के साथ नया वोटर आईडी घर पर पहुंच जाएगा।  

पर्सनल ई-मेल आई-डी और मोबाइल नंबर होना जरूरी

In 5 easy steps do correction in your voter id card from your home
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
वोटर आईडी में ऑनलाइन करेक्शन कराने के लिए सबसे पहले आपके पास पर्सनल ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना जरूरी है। चुनाव आयोग इसी पर आपको सारी डिटेल्स भेजेगा। सबसे पहले आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट http://www.nvsp.in/forms/form8.html  पर जाना होगा। यहां जाकर के आपको करेक्शन के लिए फॉर्म भरना होगा।
 

फॉर्म में सावधानी से भरें सारी डिटेल्स

In 5 easy steps do correction in your voter id card from your home
- फोटो : सोशल मीड‌िया

फॉर्म में अपनी सारी डिटेल्स सावधानी से भरें। वोटर आईडी कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज होता है, जिसमें किसी भी प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिए। गलत जानकारी भरने पर आपको जेल की सजा भी हो सकती है। फॉर्म में आपको अपनी कलर पासपोर्ट साइज फोटो वाइट बैकग्राउंड में अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपलोड करने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

In 5 easy steps do correction in your voter id card from your home
- फोटो : अमर उजाला

फॉर्म भरने के बाद आपको कई सारे डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे। इन डॉक्यूमेंट्स में फोटो, पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण शामिल है। इनको अपलोड करने के बाद जिन चीजों में आपको करेक्शन कराना है, उनको सलेक्ट करना होगा। इनमें नाम, उम्र, लिंग, माता-पिता/पति का नाम, पता, निर्वाचक संख्या और फोटोग्राफ शामिल है।  

विज्ञापन

15 दिन में मिलेगा नया वोटर आईडी कार्ड

In 5 easy steps do correction in your voter id card from your home
- फोटो : अमर उजाला

जिन पांच राज्यों में फिलहाल चुनाव है, वहां के निवासियों को 15 दिन के अंदर नया करेक्शन किया हुआ वोटर आईडी कार्ड मिल जाएगा। जहां चुनाव नहीं है, वहां के लोगों को एक महीने के अंदर कार्ड मिलेगा।

करेक्शन के लिए अप्लाई करने के बाद चुनाव आयोग की तरफ से नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) आपके घर पर आएगा और जिन डॉक्युमेंट्स को आपने अपलोड किया है उनको चैक करेगा और इन डॉक्युमेंट्स की हार्ड कॉपी को वैरिफाई करने के लिए ले जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed