फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेकाबू बोलेरो टीनशेड में घुसी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Fri, 17 Jun 2016 05:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 05:24 AM IST
विज्ञापन
three people dead in road accident
accident - फोटो : अमर उजाला

यूपी के जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर इटहरा गांव में बुधवार की रात बेकाबू बोलेरो टीनशेड में घुस गई। इसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दो शवों को थाने उठा ले गई, लेकिन तीसरे शव को लाने की कोशिश की तो गुरुवार की भोर में पांच बजे ग्रामीणों से उसकी झड़प हो गई।

बेकाबू बोलेरो टीनशेड में घुसी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

three people dead in road accident
accident - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने शव कमरे में रख दिया अन्य दोनों शव वापस लाने की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आठ बजे अधिकारियों के पहुंचने पर पुलिस ने शव लेने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। एक सिपाही की बाइक फूंक दी। दुर्घटना करने वाली बोलेरो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दो बार और पथराव किया। एसपी के के आश्वासन पर करीब ढाई बजे जाम समाप्त हुआ।

बेकाबू बोलेरो टीनशेड में घुसी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

three people dead in road accident
accident - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की रात सुखलाल के परिवार के सदस्य घर के सामने टीनशेड में सो रहे थे। करीब ढाई बजे प्रतापगढ़ की ओर से वाराणसी जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर टीनशेड में घुस गई और इसमें सोए लोगों को चपेट में लेते हुए आगे जाकर पलट गई। हादसे में विजय लक्ष्मी (45) पत्नी सुखलाल, चिंकू (14) पुत्री सुखलाल और भतीजा राजकुमार सरोज (22) की मौत हो गई। जबकि रिंकी (15) पुत्री सुखलाल और लालजी (50) पुत्र भगेलू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गधर, बोलेरो का चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेकाबू बोलेरो टीनशेड में घुसी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

three people dead in road accident
accident - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर पहुंची पुलिस लगभग साढ़े चार बजे दो शव थाने उठा ले गई। साढ़े पांच बजे जब तीसरा शव लाने के लिए पुलिस पहुंची तो बहुत से ग्रामीण जुट गए थे और उन लोगों ने शव ले जाने से रोक दिया। ग्रामीणों ने शव एक कमरे में रखकर अन्य दोनों शव मौके पर लाने की मांग करते हुए हाईवे जाम कर दिया। करीब आठ बजे अधिकारियों के पहुंचने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शव लेने की कोशिश की तो ग्रामीणों से झड़प हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन

बेकाबू बोलेरो टीनशेड में घुसी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

three people dead in road accident
accident - फोटो : अमर उजाला

एक सिपाही की बाइक में आग लगा दी। बोलेरो भी तोड़ दी। इस पर पुलिस कर्मी और अधिकारी भाग खड़े हुए। साढ़े नौ बजे के लगभग पुलिस फिर पहुंची। ग्रामीणों ने फिर पथराव कर दिया, लेकिन इस बार पुलिस भागी नहीं, बल्कि थोड़ा पीछे हट गई। लगभग 12 बजे एसपी पहुंचे तो फोर्स फिर आगे बढ़ी, इसपर ग्रामीणों ने फिर पथराव कर दिया। एसपी रोहन पी कनय ने मृतकों के घर वालों को कृषक बीमा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्य मंत्री राहत कोष से भी सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसी तरह करीब ढाई बजे ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और पुलिस ने शव कब्जे में लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed