फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किस शहर से किस शहर तक ढाई हजार रुपए में कर सकते हैं हवाई यात्रा

Thu, 16 Jun 2016 07:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
Fly at 2500 from these cities
आईजीआई एयरपोर्ट

नई एविएशन पॉलिसी को केन्‍द्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद यात्री विमान से 2500 से कम किराए पर 25 शहरों के लिए यात्रा कर सकेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई एविएशन पॉलिसी को मंजूरी दे दी गयी। नई पॉलिसी के मुताबिक, तीस मिनट की यात्रा के लिए विमान कंपनियां 1200 रुपए से ज्यादा किराया नहीं वसूल सकेंगी, वहीं यात्रियों से एक घंटे तक के सफर के लिए 2500 रुपए से ज्‍यादा किराया नहीं वसूला जा सकेगा।

आप भर सकेंगे 2500 से कम किराए पर उड़ान

Fly at 2500 from these cities
लखनऊ एयरपोर्ट

उल्लेखनीय है कि भारत में 25 शहरों के बीच 18 हवाई मार्ग ऐसे हैं जिनके बीच उड़ान का समय एक घंटे से कम है। इस पॉलिसी के लागू होने पर दिल्‍ली से जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, देहरादून और शिमला के बीच यात्रियों को सस्‍ती उड़ान का फायदा मिलेगा।

आप भर सकेंगे 2500 से कम किराए पर उड़ान

Fly at 2500 from these cities
कोच्चि एयरपोर्ट

इसके अलावा मुंबई से पुणे, गोवा और सूरत, हैदराबाद से विजयवाड़ा और तिरुपति, कोलकाता से रांची और भुवनेश्‍वर, बेंगलुरु से कोयम्‍बटूर और कोच्चि, दीव से पोरबंदर, कोच्चि से त्रिवेंद्रम, चेन्‍नई से बेंगलुरु, इंदौर से नागपुर तक की उड़ानें भी 2500 रुपए से कम में पूरी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप भर सकेंगे 2500 से कम किराए पर उड़ान

Fly at 2500 from these cities
गोवा एयरपोर्ट

सरकार इस नई एविएशन पॉलिसी के जर‌िए घरेलू हवाई मार्ग में सुधार लाना चाहती है।

विज्ञापन

आप भर सकेंगे 2500 से कम किराए पर उड़ान

Fly at 2500 from these cities
कोलकाता एयरपोर्ट

सरकार ने पॉलिसी में एयरलाइंस के लिए टैक्‍स इन्‍सेन्‍ट‍िव, रीजनल कनेक्‍ट‍िविटी स्‍कीम के लिए फंड जुटाने के लिए सभी हवाई टिकटों पर दो पर्सेंट का टैक्‍स लगाना और विमानन कंपनियों को क्षेत्रीय इलाकों में ऑपरेट करने के लिए प्रोत्‍साहित करने से जुड़े प्रावधान शामिल किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed