फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध कब्जा हटाने पहुंची पुलिस पर फायरिंग-बमबारी, SP और SHO समेत 24 की मौत

Fri, 03 Jun 2016 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 03 Jun 2016 02:02 PM IST
सार

  • एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष यादव की मौत
  • दो सौ से ज्यादा कब्जाधारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • एक जनवरी, 2014 से जवाहर बाग में किया हुआ था कब्जा

विज्ञापन
Mathura:22 including SP, SHO killed in Mathura clashes
मथुरा हिंसा - फोटो : amar ujala bureau
जवाहरबाग से बृहस्पतिवार को अवैध कब्जाधारियों को हटाने पहुंची पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग और बमबारी में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष यादव की मौत हो गई। यूपी के डीजीपी जाविद अहमद ने बताया कि कुल 24 लोगों की मौत हुई है। इनमें आठ शव रात करीब डेढ़ बजे चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान मिले हैं। इन शवों में तीन महिलाओं के शव भी हैं, जिनकी जलने से मौत हुई है।
Mathura:22 including SP, SHO killed in Mathura clashes
करीब 300 एकड़ में फैले जवाहरबाग के भीतर कई और शव पड़े होने की आशंका है, सर्च अभियान रात दो बजे तक जारी था, कुछ और शव बरामद सकते हैं। करीब 20 पुलिसकर्मी गोलीबारी और पथराव में घायल हुए हैं तो 30 कब्जाधारियों के भी घायल होने की सूचना है। इनमें तीन की हालत गंभीर है। सत्याग्रह के नाम पर जवाहर बाग पर यह लोग ढाई साल से कब्जा जमाए हुए थे। पुलिस ने दो सौ से ज्यादा कब्जाधारियों को गिरफ्तार भी किया है।
Mathura:22 including SP, SHO killed in Mathura clashes
वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मारे गए एसओ संतोष कुमार के आश्रितों को 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है। देर रात तक बाग में कई जगह आग लगी हुई थी। मार्च, 2014 से जवाहर बाग पर इन अवैध कब्जाधारियों ने कब्जा जमा रखा था। इन्हें हटाने के प्रयास तभी से हो रहे हैं लेकिन लगातार बढ़ रही भीड़ के आगे सारे प्रयास विफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura:22 including SP, SHO killed in Mathura clashes
इन लोगों ने कई दफा पुलिस और प्रशासनिक अफसरों पर हमला भी बोला। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने जवाहर बाग को खाली कराने के लिए आपरेशन शुरू किया। इस दौरान कब्जाधारियों की भीड़ में शामिल युवकों ने पेड़ों पर चढ़कर पुलिस पर बम फेंकने शुरू कर दिए और गोलियां चलाईं। एक गोली थानाध्यक्ष फरह संतोष कुमार के सीने में लगी। संतोष पर बम भी फेंके गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, सिर में गोली लगने से एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की भी अस्पताल में मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed