इस बच्चे के चेहरे की सारी हड्डियां टूटी हुई थीं। पूरा चेहरा मशीनों पर टिका हुआ था। उसका दिमाग सही तरीके से काम करता था पर वह अपने हर काम क लिए अपनी मां पर निर्भर था। हाल ही में डॉक्टरों ने उसके चेहरे की सर्जरी की है जिसके बाद वह काफी हद तक सामान्य जिंदगी जीने के लिए तैयार है।
अनोखी बीमारी, मशीनों पर टिका था इस बच्चे का चेहरा
जोर्ज वॉर्ड जन्म से ही क्राउजोन सिंड्रोम से पीड़ित है जिसमें सिर एवं चेहरे की सारी हड्डियां कम उम्र में टूट जाती है।
अनोखी बीमारी, मशीनों पर टिका था इस बच्चे का चेहरा
इस बीमारी के चलते 8 वर्षीय जार्ज को सांस लेने में तकलीफ होती थी। सिर्फ इतना ही नहीं उसे आंखों से देखने और कानों से सुनने में भी तकलीफ होती थी।
अनोखी बीमारी, मशीनों पर टिका था इस बच्चे का चेहरा
उसके चेहरे को दोबारा ठीक करने के लिए उसकी सर्जरी की गई है। अब तक उसके हड्डियों को जोड़ने के लिए 30 ऑपरेशन हो चुकें हैं। एक ऑपरेशन में चेहरे की 14 हड्डियों को जोड़ा गया है।
अनोखी बीमारी, मशीनों पर टिका था इस बच्चे का चेहरा
जार्ज के चेहरे एक फ्रेम भी लगाया गया था जो कि उसके चेहरे को सटीक शेप में रखता था। इस फ्रेम को दिन में दो बार रीएडजस्ट करना पड़ता था पर अब जार्ज कुछ समय के लिए इस फ्रेम के बिना भी रहता है।