फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dennis Francis: संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रमुख का 22 जनवरी से पांच दिवसीय भारत दौरा, क्या रहेगा पूरा कार्यक्रम?

Sat, 20 Jan 2024 10:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 20 Jan 2024 10:38 PM IST
सार

Dennis Francis: संयुक्त राष्ट्र महासभा के महासचिव डेनिस फ्रांसिस मंगलवार से पांच दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका विदेश मंत्री एस जयशंकर से बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा  का भी कार्यक्रम है। 

विज्ञापन
President of UN General Assembly to pay five-day visit to India
यूएनजीए अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस - फोटो : सोशल मीडिया

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) प्रमुख डेनिस फ्रांसिस सोमवार से पांच दिवसीय भारत दौरा शुरू करेंगे। इस दौरान नई दिल्ली उन पर सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधारों की मांग को आगे बढ़ाने के लिए दबाव डाल सकती है।  






 

President of UN General Assembly to pay five-day visit to India
विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

एमईए ने बयान में क्या कहा
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को जानकारी दी कि संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी डेनिस नई दिल्ली में अपने भारतीय वार्ताकारों के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा, वह मुंबई और जयपुर भी जाएंगे। डेनिस फ्रांसिस मुंबई में 26/11 स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि यूएनजीए के 78वें सत्र के अध्यक्ष का दौरा वैश्विक निकाय के साथ भारत के सहयोग को बढ़ाने का भी मौका होगा। 

President of UN General Assembly to pay five-day visit to India
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : एक्स/डॉ.एस.जयशंकर

एमईए की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, महासभा प्रमुख की यात्रा भारत और संयुक्त राष्ट्र  और खास तौर पर यूएनजीए के साथ संबंधों को मजबूत करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी। यूएनजीए संयुक्त राष्ट्र का महत्वपूर्ण अंग है। डेनिस फ्रांसिस का विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मुद्दों पर व्यापक बातचीत का भी कार्यक्रम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
President of UN General Assembly to pay five-day visit to India
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया

यूएनएससी में सुधार पर भी होगी बात
मंत्रालय ने कहा, इस यात्रा के दौरान चर्चा में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की भारत की मांग भी शामिल होगी। ताकि, संयुक्त राष्ट्र के इस महत्वपूर्ण अंग को ज्यादा न्यायसंगत और प्रतिनिधित्व वाला बनाया जा सके, जिससे विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ सके। एमईए ने कहा कि डेनिस फ्रांसिस का यह दौरा वैश्विक दक्षिण द्वारा सामना की जा रही वैश्विक चुनौतियों पर संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत के सहयोग को बढ़ाने का भी अवसर होगी। 

विज्ञापन
President of UN General Assembly to pay five-day visit to India
गणतंत्र दिवस परेड - फोटो : रवि बत्रा

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे
यूएनजीए प्रमुख नई दिल्ली में राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनका डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) में भारत की प्रगति पर एक सम्मेलन में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। डेनिस फ्रांसिस विश्व मामलों की भारतीय परिषद (आईसीडब्ल्यूए) में 'बहुपक्षवाद और शांति, समृद्धि, प्रगति और स्थिरता' विषय पर भी संबोधन देंगे। इसके अलावा वह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में राजकीय अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed