Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Women tri-services contingent led by Captain Sandhya gears up to make history at Kartavya Path
{"_id":"65abcdb331be7c0b9800c799","slug":"women-tri-services-contingent-led-by-captain-sandhya-gears-up-to-make-history-at-kartavya-path-2024-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Republic Day: कर्तव्य पथ पर इतिहास बनाने को तैयार तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी, कैप्टन संध्या करेंगी नेतृत्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Republic Day: कर्तव्य पथ पर इतिहास बनाने को तैयार तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी, कैप्टन संध्या करेंगी नेतृत्व
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 20 Jan 2024 07:12 PM IST
सार
Republic Day: गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करती नजर आएगी। महिला सैनिकों का दल दिसंबर की शुरुआत से दिल्ली में है। उससे पहले उन्होंने अपने-अपने स्थानों पर दो महीने तक अभ्यास किया है।
विज्ञापन
1 of 5
गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायुसेना की टुकड़ी (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार थलसेना, नौसेना और वायुसेना की एक महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ पर कदमताल करते नजर आएगी। इस बार परेड महिलाओं पर केंद्रित होगी। जिसकी थीम 'विकसित भारत' और 'भारत-लोकतंत्र मातृका' होगी। जिसका आगाज सौ महिला कलाकार शंख, नगाड़ा और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ करेंगी।
2 of 5
गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की महिला टुकड़ी (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
इस महिला टुकड़ी का नेतृत्व छब्बीस वर्षीय कैप्टन संध्या करेंगी। एक अभ्यास सत्र के बाद बातचीत में उन्होंने कहा, 'यह अवसर पाकर मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। यह मेरे और साथ ही टीम के प्रत्येक सदस्य के लिए गर्व का क्षण है।'
3 of 5
भारतीय सेना की महिला टुकड़ी (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
महिला सैनिकों का दल दिसंबर की शुरुआत से दिल्ली में है। उससे पहले उन्होंने अपने-अपने स्थानों पर दो महीने तक अभ्यास किया। कैप्टन संध्या ने बताया, 'तीनों सेनाओं के अभ्यास और प्रक्रियाओं में अंतर है। इसके बावजूद इस दल ने एक लक्ष्य के साथ एक इकाई के रूप में प्रशिक्षण लिया।' कैप्टन संध्या साल 2017 के गणतंत्र दिवस परेड में पहले एनसीसी कैडेट के रूप में भी भाग ले चुकी हैं। उन्होंने कहा, 'हमारा लक्ष्य यह है कि हम हर कदम पर नारी शक्ति के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तीनों सेनाओं की महिला सैनिक
- फोटो : एएनआई (फाइल)
कैप्टन संध्या ने बताया कि नौसेना और वायुसेना से आने वाली महिला सैनिकों को शुरू में यह काम थोड़ा चुनौतीपूर्ण लगा, क्योंकि तीनों सेनाओं में अभ्यास और प्रक्रियाएं अलग-अलग हैं। उन्होंने बताया, 'पहला अंतर सलामी के साथ आता है। वायुसेना में नौसेना और थल सेना की तुलना में हाथ का कोण अलग होता है। इसी तरह तलवार का कोण भी अलग होता है।' कैप्टन संध्या ने बताया, 'लेकिन हम सभी ने अच्छे से अभ्यास किया है और हम 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
गणतंत्र दिवस परेड (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'देश की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके पास असीम क्षमता है।' उन्होंने कहा, 'महिलाएं अर्द्धसैनिक बल में आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं। सरकार ने रक्षा सेवाओं में भी महिला सैनिकों को शामिल करना शुरू कर दिया है। मुझे इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनने का मौका मिला है।' उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार है जब तीनों सेनाओं की महिलाएं एकत्रित हुई हैं और वे गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर मार्च करेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।