{"_id":"65abfe11ae52caafda0caed5","slug":"president-of-un-general-assembly-to-pay-five-day-visit-to-india-2024-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dennis Francis: संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रमुख का 22 जनवरी से पांच दिवसीय भारत दौरा, क्या रहेगा पूरा कार्यक्रम?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dennis Francis: संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रमुख का 22 जनवरी से पांच दिवसीय भारत दौरा, क्या रहेगा पूरा कार्यक्रम?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 20 Jan 2024 10:38 PM IST
सार
Dennis Francis: संयुक्त राष्ट्र महासभा के महासचिव डेनिस फ्रांसिस मंगलवार से पांच दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका विदेश मंत्री एस जयशंकर से बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन
1 of 5
यूएनजीए अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) प्रमुख डेनिस फ्रांसिस सोमवार से पांच दिवसीय भारत दौरा शुरू करेंगे। इस दौरान नई दिल्ली उन पर सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधारों की मांग को आगे बढ़ाने के लिए दबाव डाल सकती है।
एमईए ने बयान में क्या कहा
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को जानकारी दी कि संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी डेनिस नई दिल्ली में अपने भारतीय वार्ताकारों के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा, वह मुंबई और जयपुर भी जाएंगे। डेनिस फ्रांसिस मुंबई में 26/11 स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि यूएनजीए के 78वें सत्र के अध्यक्ष का दौरा वैश्विक निकाय के साथ भारत के सहयोग को बढ़ाने का भी मौका होगा।
3 of 5
विदेश मंत्री एस जयशंकर।
- फोटो : एक्स/डॉ.एस.जयशंकर
एमईए की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, महासभा प्रमुख की यात्रा भारत और संयुक्त राष्ट्र और खास तौर पर यूएनजीए के साथ संबंधों को मजबूत करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी। यूएनजीए संयुक्त राष्ट्र का महत्वपूर्ण अंग है। डेनिस फ्रांसिस का विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मुद्दों पर व्यापक बातचीत का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक
- फोटो : सोशल मीडिया
यूएनएससी में सुधार पर भी होगी बात
मंत्रालय ने कहा, इस यात्रा के दौरान चर्चा में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की भारत की मांग भी शामिल होगी। ताकि, संयुक्त राष्ट्र के इस महत्वपूर्ण अंग को ज्यादा न्यायसंगत और प्रतिनिधित्व वाला बनाया जा सके, जिससे विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ सके। एमईए ने कहा कि डेनिस फ्रांसिस का यह दौरा वैश्विक दक्षिण द्वारा सामना की जा रही वैश्विक चुनौतियों पर संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत के सहयोग को बढ़ाने का भी अवसर होगी।
विज्ञापन
5 of 5
गणतंत्र दिवस परेड
- फोटो : रवि बत्रा
गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे
यूएनजीए प्रमुख नई दिल्ली में राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनका डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) में भारत की प्रगति पर एक सम्मेलन में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। डेनिस फ्रांसिस विश्व मामलों की भारतीय परिषद (आईसीडब्ल्यूए) में 'बहुपक्षवाद और शांति, समृद्धि, प्रगति और स्थिरता' विषय पर भी संबोधन देंगे। इसके अलावा वह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में राजकीय अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।