{"_id":"571d07594f1c1b946c8b48b3","slug":"police-canecharge-villagers-in-aaliyaganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये कैसी पुलिस! जब गांववाले न मिले तो कुछ ऐसे उतारा गुस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ये कैसी पुलिस! जब गांववाले न मिले तो कुछ ऐसे उतारा गुस्सा
Mon, 25 Apr 2016 07:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 25 Apr 2016 07:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
पुलिसवाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्पोर्ट्स स्टेडियम की सड़क के लिए पांच मकान तोड़े जाने के विरोध ने रविवार को रामपुर के आलियागंज में हिंसक रूप धारण कर लिया। मकान तोड़े जाने के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम को पुलिस हिरासत में लिए जाने पर गांव के लोग भड़क गए।
ग्रामीणों व पुलिस के बीच पथराव
2 of 6
पुलिस व जनता में टकराव
ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भी स्थिति नियंत्रित न होने पर हवाई फायरिंग भी की गई। इस संघर्ष में नौ ग्रामीण सहित 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
ग्रामीणों व पुलिस के बीच पथराव
3 of 6
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम
एसडीएम, एएसपी सहित कई अधिकारियों को भी पत्थर लगे। इसके बाद गुस्साई पुलिस ने घरों में घुसकर लोगों को पीटा। पुलिस ने अब्दुल सलाम सहित 12 लोगों के खिलाफ नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर शाम को अब्दुल सलाम सहित चार लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों व पुलिस के बीच पथराव
4 of 6
पुलिसवाले
अजीमनगर थाना क्षेत्र के आलियागंज में पुलिस ने बुधवार को पांच मकान गिरा दिए गए थे। इसके विरोध में अब्दुल सलाम अपने समर्थकों सहित बुधवार से ही धरने पर बैठ गए थे। बृहस्पतिवार से उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों व पुलिस के बीच पथराव
5 of 6
पुलिस
जिला प्रशासन की ओर से भूख हड़ताल समाप्त कराने की कोशिश की जा रही थी। इसको लेकर शनिवार को कई घंटे तक समझौता वार्ता भी चली थी, लेकिन कोई हल नहीं निकल नहीं पाया था। रविवार को सुबह लगभग छह बजे बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे अब्दुल सलाम को हिरासत में ले लिया। सलाम को हिरासत में लिए जाने से गांव के लोग भड़क गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।