Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crackdown on terrorists Air Force Chief during 26-11 attacks limited options of responding terror masterminds

दहशतगर्दों पर नकेल: वायुसेना प्रमुख बोले- 26/11 के समय आतंकी आकाओं को जवाब के सीमित विकल्प थे, अब तस्वीर अलग

Thu, 26 Nov 2026 10:22 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 26 Nov 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on terrorists Air Force Chief during 26-11 attacks limited options of responding terror masterminds
वायुसेना प्रमुख (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अशुतोष दीक्षित ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के समय भारत के पास हमले के साजिशकर्ताओं और उन्हें संरक्षण देने वालों को जवाब देने के सीमित विकल्प थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उरी, पुलवामा और पहलगाम हमलों के बाद भारत ने सख्त जवाबी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया कि राजनीतिक नेतृत्व, कूटनीति, खुफिया एजेंसियों और सशस्त्र बलों के साझा प्रयास से क्या हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन


एयर चीफ मार्शल ने कहा, 26/11 ने खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान, तटीय निगरानी, त्वरित प्रतिक्रिया और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की कमियों को उजागर किया था। इसके बाद दिसंबर 2008 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का गठन हुआ, मुंबई समेत कई शहरों में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के केंद्र बनाए गए और नौसेना की जिम्मेदारी में तटीय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2016 में उरी हमले के बाद नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की गई। 2019 में पुलवामा हमले के बाद बालाकोट में आतंकी प्रशिक्षण केंद्र को निशाना बनाया गया। अप्रैल 2025 में पहलगाम हमले में 26 लोगों की हत्या के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया। इसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ स्थानों पर आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया सूचना मिलने से कार्रवाई तक का समय और घटाना होगा

दीक्षित ने कहा कि खुफिया सूचना मिलने से कार्रवाई तक का समय और घटाना होगा। तीनों सेनाओं और राष्ट्रीय एजेंसियों को वास्तविक समय में साझा जानकारी के आधार पर काम करना होगा। हर सैन्य कार्रवाई का स्पष्ट उद्देश्य, सीमित दायरा और उससे बाहर निकलने की योजना होनी चाहिए।

जंग का मैदान सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं

वायुसेना प्रमुख ने कहा, अब युद्ध का मैदान देश की सीमाओं तक सीमित नहीं है। साइबर हमलों और क्वांटम तकनीक से मौजूदा सुरक्षा प्रणालियों के एन्क्रिप्शन को खतरा हो सकता है। युद्ध लंबा खिंचने की स्थिति में सैन्य उपकरणों का लगातार उत्पादन और नुकसान की भरपाई करने की क्षमता भी निर्णायक होगी।

26-11 आतंकी हमले की 18 वीं बरसी पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि

राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई आतंकी हमले में बलिदान पुलिसकर्मियों और जान गंवाने वाले नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुंबई पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते और मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बलिदानियों के परिजनों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। वहीं कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दक्षिणी मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर बलिदानी एएसआई तुकाराम ओंबले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed