Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   calcutta high court extends interim stay Abhishek Banerjee’s Amtala office until December 15

बंगाल: टीएमसी कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, हाईकोर्ट से राहत; अभिषेक बनर्जी के वकील ने क्या आरोप लगाए?

Thu, 26 Nov 2026 11:23 PM IST
अमन मौर्या आईएएनएस, कोलकाता
आईएएनएस, कोलकाता Published by: अमन मौर्या Updated Thu, 26 Nov 2026 11:23 PM IST
सार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने अमतला स्थित टीएमसी कार्यालय को गिराने पर लगी अंतरिम रोक 15 दिसंबर तक बढ़ा दी है। यह कार्यालय सांसद अभिषेक बनर्जी का था। जुलाई में प्रशासन ने इसे गिराने की कार्रवाई शुरू की थी।

विज्ञापन
calcutta high court extends interim stay Abhishek Banerjee’s Amtala office until December 15
अभिषेक बनर्जी, सांसद, टीएमसी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कलकत्ता हाई कोर्ट की एकल पीठ ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के अमतला स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय को गिराने पर लगी अंतरिम रोक को 15 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी ममता गुट) के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी इसी कार्यालय से अपना कामकाज चलाते थे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने इस साल जुलाई में ही इस कार्यालय को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। यह दूसरी बार है जब कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस कार्यालय को गिराने पर लगी अंतरिम रोक को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों हुई कार्रवाई?
17 मई को सुशांत मंडल नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अमतला में स्थित यह कार्यालय अवैध रूप से बनाया गया है। इस शिकायत के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई की। 18 जुलाई को अभिषेक के कार्यालय का एक हिस्सा गिरा भी दिया गया था। अगले दिन फिर से इसे गिराने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने इस तोड़फोड़ पर रोक लगाने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 16 अगस्त को कलकत्ता हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति सुव्रा घोष की एकल पीठ ने इसे गिराने पर अंतरिम रोक का आदेश जारी किया।

उस आदेश के तहत तोड़फोड़ पर यह अंतरिम रोक इस साल 18 सितंबर तक थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया था। गुरुवार को न्यायमूर्ति घोष की अदालत में इस मामले पर फिर से सुनवाई हुई, जिसके बाद एकल पीठ ने अंतरिम रोक को 15 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया।

अभिषेक बनर्जी के वकील का तर्क था कि अवैध निर्माण की शिकायतें प्लॉट नंबर 509 और 512 से जुड़ी थीं, लेकिन प्रशासन ने प्लॉट नंबर 507 पर बने निर्माण को गिरा दिया, जहां उनके मुवक्किल का कार्यालय था।


वकील ने क्या आरोप लगाया?
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके मुवक्किल को अपना पक्ष रखने का कोई मौका दिए बिना ही तोड़फोड़ का काम शुरू कर दिया गया था। डायमंड हार्बर के सांसद के वकील ने प्रशासन से उस तोड़फोड़ के लिए मुआवजे की मांग भी की, जो पहले ही की जा चुकी है। यह कार्यालय एक कॉर्पोरेट इकाई, 'लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड' के नाम पर रजिस्टर्ड था, जिसका संबंध बनर्जी परिवार से है। प्रशासन की ओर से भेजा गया तोड़फोड़ का नोटिस भी उसी संस्था के नाम पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed