Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   siliguri-police-team-attacked-six-arrested-four-cops-injured

पश्चिम बंगाल: गोदाम में गोवंश की खालें रखने का आरोप, सिलीगुड़ी में छापामारी करने गई पर पुलिस टीम पर हमला

Thu, 26 Nov 2026 11:08 PM IST
देवेश त्रिपाठी आईएएनएस, कोलकाता
आईएएनएस, कोलकाता Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 26 Nov 2026 11:08 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में गोदाम पर छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना बुधवार देर रात प्रधान नगर थाना क्षेत्र के दार्जिलिंग मोड़ इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, हमले में सब-इंस्पेक्टर गौतम मल्लिक समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए और एक सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
siliguri-police-team-attacked-six-arrested-four-cops-injured
पुलिस वाहन में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/IANS

विस्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने तब पुलिसकर्मियों पर हमला किया था, जब पुलिस एक गोदाम में छापेमारी कर कुछ लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। यह घटना बुधवार देर रात सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाना क्षेत्र के दार्जिलिंग मोड़ इलाके में हुई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद पुलिस की एक टीम गोदाम में पहुंची थी। वहां कुछ लोगों के ग्रुप ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस ने किन लोगों को किया गिरफ्तार?
घायलों में प्रधान नगर थाने के सब-इंस्पेक्टर गौतम मल्लिक भी शामिल हैं। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में चल रहा है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान एमडी गुलफान उर्फ छोटन, एमडी फिरोज, एमडी शफीकुल उर्फ सफू, इरफान आलम, शफुकुल इस्लाम और एमडी सफिरुल उर्फ मासू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ पुलिस पर हमला करने और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गोदाम में काफी समय से गौवंशों की खाल और शरीर के अंग रखे जा रहे थे। बजरंग दल के सदस्यों की ओर से भी एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंची थी।

गोदाम में रखीं थी गोवंश की खालें और अन्य अंग
पुलिस के मुताबिक, अधिकारियों और स्थानीय लोगों के एक समूह (जो गोदाम से जुड़े थे) के बीच बहस हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। पुलिस का आरोप है कि कुछ लोगों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया, जिसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।

वहीं, गोदाम से जुड़े लोगों का दावा है कि पुलिसकर्मी और बजरंग दल के सदस्य गेट तोड़कर जबरन परिसर में घुस आए और उन्होंने ही हिंसा शुरू की। पुलिस ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद छह आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की जांच अभी जारी है।


सिलीगुड़ी में हिंदू संगठन के नेताओं में से एक विक्रमादित्य मंडल ने कहा, "जब मुख्यमंत्री ने खुद यह घोषणा की है कि कोई भी गोवंश को हाथ नहीं लगा सकता और पुलिस पर हमला होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तो फिर इन लोगों को ऐसी हरकत करने की हिम्मत कहां से मिलती है। पुलिस पर हमला किया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी मांग है कि इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पश्चिम बंगाल में गोहत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed